पिंक पोलिंग बूथ पर रंगोली एवं दीयों से सजावट
लखनादौन। गोंडवाना समय। एकीकृत बाल विकास परियोजना लखनादौन में कन्या विद्यालय लखनादौन में 6 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं । इन बूथों पर स्वीप गतिविधियां के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान पिंक पोलिंग बूथ पर रंगोली एवं दीयों से सजावट की गई । जिसमें फेस्टिवल आॅफ डेमोक्रेसी एवं 28 नवंबर मतदान दिवस को याद दिलाने का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लखनादौन सचिन ज्योतिषी द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके द्वारा स्वीप गतिविधियों का अवलोकन किया गया आदरणीय द्वारा महिला बाल विकास की गतिविधियों की प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम में कन्या विद्यालय लखनादौन की प्राचार्य श्रीमती धुर्वे समस्त स्टाफ, बी.एल. ओ., विद्यालय की बालिकाएं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी राजश्री मेश्राम एवं समस्त पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकतार्एं मौजूद रहीं। लोकतंत्र का उजियारा की रंगोली को बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड 11 अनामिका, प्रतिभा, वंदना, अनीता व सहायिकाओं ने मेहनत की। उक्त गतिविधि परियोजना अधिकारी लखनादौन के मार्गदर्शन में संपन्न करायी गयी।