Type Here to Get Search Results !

खाकी को मिलेगा एक दिन का अवकाश,तनाव होगा कम,सुधरेगी सेहत

खाकी को मिलेगा एक दिन का अवकाश,तनाव होगा कम,सुधरेगी सेहत

भोपाल। सिवनी। गोंडवाना समय। 
सिवनी। दिनरात घर-बार और अपने परिवार को छोड़कर दूसरों की सुरक्षा में अपना चैन और सुकुन खोने वाली पुलिस को अब एक दिन का अवकाश मिलेगा। एक दिन का अवकाश मिलने से पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों से लेकर जवानों का तनाव तो कम होगा। वहीं उनकी सेहत और कार्यशैली भी बढ़ेगी। कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ द्वारा दी गई मंजूरी के बाद पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बेहद खुश हैं लेकिन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को एक साथ अवकाश मिलेगा या अलग-अलग दिन दिया जाएगा यह पेचीदगी बनी हुई है।

तनाव होगा कम, बढ़ेगी कार्य क्षमता

हम बता दें कि पुलिस जवान दिन-रात काम करते हैं ऐसे में वे न तो परिवार को समय दे पाते हैं और न ही कामकाज निपटा पाते हैं। ऐसे में कई बार तो पत्नी के साथ विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है लेकिन अब एक दिन का अवकाश मिलने से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार के साथ बिता सकते हैं और अपने घरेलू कामकाज भी निपटा सकते हैं। अवकाश मिलने से सबसे खास बात तो यह है कि तनाव कम होगा और उनका दिमाग फ्रेस रहेगा। ऐसे  में उनकी कार्यशैली भी बढ़ेगी।

एक साथ अवकाश तो बंद हो जाएंगे थाने

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश देने की मंजूरी कर दी है लेकिन इसमें पेचीदगी भी रहेगी। हालांकि पुलिस मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे एक दिन का अवकाश पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दिया जाना है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैकि
अगर एक साथ रविवार को अवकाश घोषित किया जाता है तो फिर सारे थाना-चौकी बंद हो जाएंगे। वहीं चोरी-डाका,लूटपाट करने वाले अपराधी भी सक्रिय हो जाएंगे।

जिले में 18 थाने और 3 चौकी लगभग 850 बल

पुलिस विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिले में तकरीबन 18 थाने और तीन चौकियां मौजूद हैं जिनमें तकरीबन 850 से लगभग बल हैं जिन्हें अवकाश का फायदा मिलेगा।

राज्य की छवि का पैरामीटर होती है पुलिस-कमलनाथ

कमलनाथ ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि गुड-गवर्नेंस का प्रमुख आधार पुलिस बल है। राज्य की छवि पुलिस व्यवस्था पर निर्भर है।अपराधिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस रखे जाने संबंधी निर्देश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दिये है । मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि पुलिस बल में साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था की जाये। किसी भी प्रकार की आपराधिक और गैर कानूनी गतिविधियों के प्रति जीरो टालरेंस रखें। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये समग्र दृष्टिकोण के साथ रणनीति बनायी जाये। महिलाओं के विरुद्ध अपराध के नियंत्रण के लिये संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जाये। कमलनाथ ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि गुड-गवर्नेंस का प्रमुख आधार पुलिस बल है। राज्य की छवि पुलिस व्यवस्था पर निर्भर है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह श्री मलय श्रीवास्तव, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस बल के लिये साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था में तकनीकी संसाधनों को आधुनिक किया जाये। पुलिस बल के लिये आपात परिस्थितियों में अवकाश उपयोग नहीं करने पर क्षतिपूर्ति की व्यवस्था हो। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिये सड़क नियोजन और प्रतिरक्षात्मक उपायों परसमेकित रूपसे कार्य किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की छवि का पैरामीटर पुलिस होती है। यह आवश्यक है कि बल के सदस्यों का मनोबल ऊँचा हो। नजरिया देश-प्रदेश की विविधतापूर्ण संस्कृति और स्वरूप के संरक्षण का हो। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज की रक्षक है। पुलिस को भविष्य की तकनीकों और सामाजिक चुनौतियों के अनुसार तैयारियाँ करने पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने युवा पीढ़ी में नशे की लत के प्रसार को जड़ मूल से समाप्त करने की जरूरत बतायी। पुलिस महानिदेशक ऋषिकुमार शुक्ला ने प्रदेश की शांति एवं कानून-व्यवस्था का ब्यौरा दिया। साथ ही आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों और नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी दी। प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.