Type Here to Get Search Results !

विधायक की तौहिन,गरिमामय व हर्षोउल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

विधायक की तौहिन,गरिमामय व हर्षोउल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

सिवनी। गोंडवाना समय। 

26 जनवरी शनिवार को आयोजित गणतंत्र दिवस पर सिवनी विधायक की तौहिन कर गरिमामय व हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। किसान मेला व ऋण माफी कार्यक्रम में सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया था लेकिन गणंत्रता दिवस पर विधायक दिनेश राय मुनमुन को आमंत्रण नहीं भेजा गया और न ही उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया। हालांकि फिर भी वे वहां पहुंचे थे और आम आदमी की तरह दर्शा दीर्घा पर बैठे हुए थे। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाऐं तो हैं वहीं दिनेश राय मुनमुन ने सरकार के खिलाफ गुस्सा भी जाहिर किया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे सिवनी शहर की  जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और प्रशासनिक अधिकारी व कांग्रेस के प्रतिनिधि ऐसा न सोचे कि वे सरकार नहीं है तो कुछ नहीं कर सकते हैं उन्होंने सरकार चलाने में अड़ंगा डालने तक की धमकी दी है।

खनिज मंत्री ने किया ध्वाजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर में संपूर्ण भारत वर्ष के साथ सिवनी जिले मे भी गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम  स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जन समुदाय के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि मंत्री प्रदीप जायसवाल ने शहीद बिंदु कुमरे तथा लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया । इस अवसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती प्रतीक्षा राजपूत, कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच,  पुलिस अधीक्षक  ललित शाक्यवार, अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़, अनुविभागीय अधिकारी  हर्ष सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती मंजूषा राय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों तथा स्कूली छात्र- छात्राओं , जनसमुदाय की उपस्थिति रही।
समारोह में प्लाटून कमांडर सुनील नागवंशी ने नेतृत्व में पुलिस विभाग, होम गार्ड, नगर सैनिक, एन सी सी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउट गाइड, शौर्य दल सहित कुल 25 प्लाटून द्वारा बैंड की धुन में आर्कषक मार्च पास्ट किया गया। समारोह में स्कूली छात्र -छात्राओं की देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियो को सभी के द्वारा सराहना  की गई।

विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियाँ

समारोह में विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित  झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया े जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा खेल खेल में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान,निर्वाचन कार्यालय सिवनी द्वारा मतदाता जागरुकता को लेकर, लोक यांत्रिकी विभाग द्वारा नल जल योजना, वन विभाग पर अनुभूति कार्यक्रम को लेकर, जनजाति कार्य विभाग द्वारा आदिवासी संस्कृति का परिरक्षण एवं विकास को लेकर, पशुपालन विभाग द्वारा पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए झाँकी का प्रदर्शन किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीजल्स रूबेला अभियान को लेकर, जिला पंचायत सिवनी द्वारा पीएम आवास, आजीविका मिशन तथा नगर पालिका सिवनी द्वारा स्वच्छता को लेकर, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा जय किसान ऋण माफी फसल योजना पर जिला उद्योग व्यापार केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा उधानिकी विभाग द्वारा ड्रिप सिंचाई पद्धति पर झांकियां प्रस्तुत की गई।

मंत्री ने बच्चों के साथ किया विशेष भोज

गणतंत्र दिवस पर्व के अवसर पर जिले के सभी शासकीय अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में खीर- पूरी, लड्डू सब्जी परोसी गई। इसी अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या मठ विद्यालय का निरीक्षण कर वहां आयोजित हुए विशेष भोज को छात्राओं के साथ ग्रहण किया। इस अवसर में कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति मंजूषा राय, एसडीएम हर्ष सिंह एवं अन्य अधिकारियों, शिक्षकों की उपस्थिति रही।

उत्कृष्ट कार्य पर 67 अधिकारी, कर्मचारी हुए सम्मानित 

गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह मे मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल द्वारा 67 अधिकारियों / कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।   हर्ष सिंह रिटर्निग अधिकारी केवलारी, प्रभात मिश्रा सहायक रिटर्निग अधिकारी सिवनी, मो. सिराज सहायक रिटर्निग अधिकारी केवलारी, अमित रिनाहिते नायब तहसीलदार केवलारी, पूजा राणा नायब तहसीलदार बरघाट, प्रीति पटेल नायब तहसीलदार लखनादौन, निधि शर्मा नायब तहसीलदार सिवनी, प्रीति सैलाम पटवारी छपारा, श्रीमती दीपा मर्सकोले जिला अभियोजन अधिकारी सिवनी, नव किशोर सिंह सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सिवनी,सुनील राय बीआरसीसी. छपारा, सुनील कहाते अनुरेखक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड सिवनी, प्रमोद सोनी सहायक ग्रेड-2 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड सिवनी,  एलएल उइके सहायक ग्रेड-3 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड सिवनी, रोहित गोतम सहायक ग्रेड- 3 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड सिवनी, शासकीय कन्या हाईस्कूल गणेशगंज हाईस्कुल लखनादौन, शा.उत्कृष्ट वि. कुरई उ.मा.वि.कुरई, सीनियर आदिवासी उत्कृष्ट छात्रावास कुरई, श्रीमती रीना सूर्या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सिवनी ग्रामीण एक श्रीमती सविता गढ़ेवाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सिवनी शहरी, डॉ. एच.व्ही.जैन पैथॉलाजिस्ट जिला चिकित्सालय सिवनी, श्रीमती कांता बरकड़े ए.एन.एम. आमानाला, श्रीमती चेती भलावी आशा कार्यकर्ता बरघाट, केपी. लखेरा कार्यपालन यंत्री लोनिवि (भ/स) संभाग सिवनी, रेवेन्द्र ठाकुर ए.पी.सी. मोबिलाइजेशन जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी,महेश प्रसाद साहू शिक्षक मा.शाला कुकलाह, श्री उमेश कुमार शर्मा अमीन जलसंसाधन विभाग सिवनी, श्री अरविंद जैन निरीक्षक कोतवाली सिवनी, श्रीमती शिवानी मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छपारा, श्री जी.पी. सोनकुसरे उपा. सहकारिता सिवनी, श्री रामदीन धाकड तकनीकि सहायक,  विक्की पवार ए.टी.एम. लखनादौन,अरविंद जैन निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी, एम.डी. नागोतिया थाना प्रभारी लखनादौन, दिलीप पंचेश्वर उप निरीक्षक थाना प्रभारी बंडोल, श्री उदय सोनकेशरिया सूबेदारएम/मुख्य लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिवनी, श्री जे.एन. गेडाम उप निरीक्षक थाना कोतवाली सिवनी,  सीएल. सिंमारे सहायक उप निरी.थाना कोतवाली सिवनी, Ñ अजय बरमैया आरक्षक 45 थाना लखनादौन, संजय ठाकुर आरक्षक 239 थाना छपारा, अलीम खान प्रधान आरक्षक 65 थाना अजाक सिवनी,अरूण तिवारी आरक्षक 20 पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिवनी, अजय बघेल आरक्षक 400 सायबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिवनी, राजलाल भलावी आर. 637 थाना कोतवाली, कमलेश ऐडे आरक्षक 206 थाना बरघाट,अमन मिश्रा प्र.आर.94 पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी,  प्रमोद भारद्वाज सहायक उप. नि. थाना सिवनी, उषा राय इंस्पेक्टर डी.एस.बी. प्रभारी,सुनील नागवंशी आरआई रक्षित निरीक्षक पुलिस सिवनी,शक्तिसिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक सिवनी,  अनिल सरयाम प्रधान आरक्षक सिवनी, श्री छिद्दीलाल श्रीवास (कांउसलर) परिवार परामर्श केन्द्र सिवनी, यशवंत तिलकर चतुर्थ श्रेणी शासकीय सेवक सिवनी, घनश्याम प्रसाद यादव तहसील जमादार, विनोद मरावी सीईओ. केवलारी, पूर्ति बिजौरिया एपीओ  केवलारी, संतोष उइके .आरएस. पहाडी, प्रशांत तिवारी एएओ. सिवनी, कविता पटेल जीआरएस. घंसौर, सिपतलाल भलावी .आरएस बदनौर, तरन्नूम खान जीआरएस पत्तरई, मो. हाजिक खान सचिव उमरवाड़ा,  बद्रीप्रसाद सराठे आपरेटर धनौरा,  प्रतापसिंह सल्लाम कृषक ग्राम तुआघोघरा धनौरा, शुभम सक्सेना कार्यालय सहायक ग्रेड-3 सिवनी, श्री महेश उइके कार्यालय सहायक ग्रेड-3 सिवनी के नाम शामिल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.