Type Here to Get Search Results !

सिवनी को बदलना है तो हमे बदलना होगा, प्रश्न करना होगा : सिवनी संवाद

सिवनी को बदलना है तो हमे बदलना होगा, प्रश्न करना होगा : सिवनी संवाद

सिवनी। गोंडवाना समय।
सिवनी की स्थानीय समस्याओं को लेकर सिवनी संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शुक्रवारी चौक सिवनी में किया गया । इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिए जिसमे मुख्य रूप से सिवनी की दो प्रमुख समस्याओं जिसमे पेयजल एवं सार्वजनिक शौचालय पर नागरिकों ने अपनी बात रखी। साथ ही किस प्रकार नागरिक शासन की भूमिका में अपना योगदान दे सकते है इस पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरूआत युवाओं ने गीत के क्रांति के गीत के साथ की इसके बाद, सिवनी की जल समस्या के पूर्व के कारणों पर चर्चा हुई इसके बाद वर्तमान जलावर्धन पर चर्चा की गई। जिसमे मुख्य रूप से वर्तमान जलावर्धन के घटिया निर्माण कार्य एवं बार बार समयावधि को बढ़ने पर नागरिकों द्वारा रोष व्यक्त किया गया। अगले चरण में सिवनी के इतिहास से जुडा एक विडियो प्रदर्शित किया गया एवं सिवनी में सार्वजानिक शौचालयों की स्थिति को प्रदर्शित किया गया जिसमे महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय पर अधिक प्रकाश डाला गया। अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने अपनी बात रखी जिसमे कहा गया की ये सारी व्यवस्था हम नागरिकों के टैक्स और संसाधनों से चलाई जाती है जिसके मालिक हम है और हम ही हर बार हमारे जन प्रतिनिधियों के आगे माँगते नजर आते ह। सिर्फ चुनाव में जनप्रतिनिधि हमसे वोट मांगते है फिर हमे भूल जाते है । इसलिए अब हमे शसक्त होकर अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी होगी और अपनी प्रशासन में लगातार भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।
इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन जिसमे सिवनी में सार्वजानिक शौचालयों की व्यवस्था की कार्ययोजना अगले एक महीने में बनाकर शुरूआत किया जाना सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। ऐसा न होने की स्थिति में इस मुद्दे पर नागरिकों के द्वारा हर स्तर पर व्यापक आन्दोलन किया जाएगा। इस ज्ञापन को दिनाक 7 फरवरी को नगर पालिका में दिया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.