Type Here to Get Search Results !

विश्व में ख्याति प्राप्त करने वाले हैदर रजा मंडला कब्रिस्तान में फरमा रहे आराम

विश्व में ख्याति प्राप्त करने वाले हैदर रजा मंडला कब्रिस्तान में फरमा रहे आराम

हैदर रजा महान कलाकार व महान इंसान 

97 वे जन्म दिवस पर हैदर रजा को किया गया याद 

नर्मदा तट पर रजा उत्सव की हुई शुरूआत


मंडला। गोंडवाना समय। 
शुक्रवार को विश्वप्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा के जन्मदिवस के अवसर पर नर्मदा तट पर रजा उत्सव का शुभारंभ हुआ। रजा उत्सव की शुरूआत के पहले बिंझिया स्थित कब्रिस्तान में हैदर रजा की कब्र पर कलेक्टर जगदीश चन्द्र जटिया, रजा फाउण्डेशन के सदस्यों के साथ-साथ चाहने वालो ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर हैदर रजा व उनके पिता की कब्र पर फूलों की चादर पेश की गई। कलेक्टर ने हैदर रजा को महान कलाकार व महान इंसान बताया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में ख्याति अर्जित करने के बावजूद अपनी इच्छा के मुताबिक वे मंडला कब्रिस्तान में आराम फरमा रहे है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी स्मृति में काम हो व यहाँ की प्रतिभाओ को मंच मिले इस दिशा में प्रयास किया जायेगा।
शुक्रवार को दोपहर के समय रपटा घाट में रजा उत्सव की शुरूआत चित्रकला कार्यशाला एवं माटी के रंग के कार्यक्रम के साथ हुई। इसकी शुरूआत मण्डला लोकसभा क्षेत्र के सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला ने गमले पेंट कर किया। इस कार्यक्रम की अनोखे अंदाज में शुरूआत हुई। न कोई दीप प्रज्वलित किया गया और न कोई तस्वीर में माल्यार्पण हुआ। एक महान कलाकार की स्मृति में आयोजित रजा उत्सव की शुरआत अतिथियों ने गमले में पेंट कर की और इसे सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

मंडला से निकलकर हैदर रजा पूरे दुनिया में हुये प्रसिद्ध

सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि मंडला से निकलकर विश्वपटल पर अपना नाम रोशन किया। पेंटिंग के क्षेत्र में उन्होंने नई ऊंचाई को हासिल किया, हमने पेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुझे यकीन है कि इससे इतिहास बनेगा। हम इसको स्थाई बनाना चाहते है। उम्मीद है कि निरंतर यह काम आगे बढ़ेगा। राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि पिछले 3 सालों यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। मंडला से शुरू होकर हैदर रजा पूरे विश्व में प्रसिद्ध हुए। इससे कलाकारों को प्रेरणा मिलती है कि जब  ककैया जैसे छोटे गाँव से पढाई कर हैदर रजा चित्रकारी में अपना मुकाम हासिल कर सकते है तो वो क्यों नहीं ? मंडला की माटी और नर्मदा से उन्हें कितना अटूट प्रेम था, यह इसी बात से पता चलता है कि वैभवशाली जीवन जीने के बाद भी उन्होंने मंडला जैसी छोटी जगह अपने आराम के लिए चुनी। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला ने भी हैदर रजा को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये।

सोनसाय बैगा- बैगा नृत्य समूह द्वारा विशेष दी गई प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरूआत के साथ ही कलाकारों ने गमले, दिये व गुल्लक में अपनी कला के रंग बिखेरने शुरू कर दिए। कार्यक्रम के दूसरे चरण में शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत अितरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के आतिथ्य में हुआ। इसमें विनय श्रीवास्तव (तबला वादक), दिवाकर दत्त पाण्डे (माउथ आर्गन) व चिराग उइके (ढोलक) में अपनी प्रस्तुति दी। आदित्य एवं चैतन्य ताम्बे द्वारा शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया गया। चारू शुक्ला उपशास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। सोनसाय बैगा- बैगा नृत्य समूह द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। 23 फरवरी की शाम 5:30 बजे काश्वी आर्य, अदिति हरदहा, अवनि पटैल, श्रुति श्रीवास्तव, अन्वेषा जैन, एन्जल कुकरेजा व अपराजिता चैहान द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। अदिति हरदहा, रानी चन्द्रौल, सपना सोनी एकल नृत्य प्रस्तुत करेंगी। विशेष प्रस्तुति के अन्तर्गत श्रीमती रितु वर्मा पण्डवानी गायन की प्रस्तुित देंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रजा फाउण्डेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे, श्री अखिलेश, आशीष कछवाहा, मनोज द्विवेदी, गजेंद्र सोनी का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, विनय मिश्रा, सुश्री शशि पटेल, सुधीर कांसकार, चंद्रेश खरे, विमलेश मिश्रा, पप्पू शर्मा, संजू दुबे सहित बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.