Type Here to Get Search Results !

देश की आजादी की लड़ाई लडी जा रही थी तब आरएसएस एवं बीजेपी के लोग कहा थे, ये अंग्रेजो की दलाली क्यो कर रहे थे

देश की आजादी की लड़ाई लडी जा रही थी तब आरएसएस एवं बीजेपी के लोग कहा थे, ये अंग्रेजो की दलाली क्यो कर रहे थे

किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने 41 दिवसीय किसान वियज रथ यात्रा में लगाये आरोप

सिवनी। गोंडवाना समय। प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर द्वारा किसान विजय रथ यात्रा का 23 फरवरी 2019 को सिवनी आगमन हुआ, सर्वप्रथम जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामायणसिंह सिसोदिया द्वारा जिले की सीमा ग्राम बेहरई में स्वागत किया गया, तत्पश्चात धारना, जेवनारा तथा बरघाट किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। सिवनी शहर में प्रवेश करते ही डूण्डासिवनी में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनो एवं किसानो द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात किसान विजय रथ का काफीला शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जिला कांग्रेस कार्यालय से पैराडाईज लान पंहुचा। यहां पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर ने उपस्थित किसानो एवं कांग्रेस जनो को सम्बोधित किया। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि किसान विजय रथ यात्रा की सभा को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि 26 मई 2018 को प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सिवनी आये थे और जिले के किसानो से सहयोग एवं सुझाव मांगे थे उन्ही सुझावो पर अमल करते हुऐ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किसानो के हित में किसान ऋणमाफी, किसान पेंषन योजना सहित अनेक किसान हितैशी योजनाये लागू किया । जिससे परेशान होकर भारतीय जनता पार्टी के लोग ऋणमाफी योजना में भ्रामक प्रचार प्रसार कर रहे है किसान भाईयो को इनके बरगलावे में नही आना चाहिऐ। राजकुमार खुराना ने आगे कहा कि हमारे लिये यह गर्व की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पाार्टी का जीत का श्रेय खुद न लेते हुये प्रदेश की जनता एवं किसानो को दिया है।

भाजपा राज में किसानों को वाजिब दाम नहीं मिला वरन गोलियों से भूना गया

म.प्र. किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर जो कि 41 दिवसीय किसान विजय रथ यात्रा लेकर पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे है उन्होंने किसान विजय रथ यात्रा की सभा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि हम किसान भाईयों, युवा साथियों के आशीर्वाद से प्रदेश में जो सरकार बनायी है हम कोटि कोटि सभी मतदाता बन्धुओ को आभार व्यक्त किया । दिनेश गुर्जर ने आगे कहा कि राहुल गांधी एवं कमलनाथ ने वचन-पत्र के माध्यम से जो भी वचन प्रदेश की जनता को दिया था उसे निष्ठापूर्वक निभाने का काम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किया जा रहा है। शासन, सत्ता की बागडोर सम्हालते ही सभी किसान भाईयों के 2 लाख तक के कर्जे मांफ किये गये है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि 60 वर्ष के उपर के किसानो को 1 हजार रूपय प्रति माह पेंशन का प्रावधान किया गया है । दिनेश गुर्जर ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियो की शादी की राशि बढाकर 51 हजार रू. कर दी गई है। हर पंचायत में गौशाला बनाने का प्रावधान किया गया है । युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा बनायी जा रही है। दिनेश गुर्जर ने आगे कहा कि जिस तरह से शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार के समय में किसानो को गोलियों से भूना गया, हजारो किसानो को जेल भेजा गया, फसलो का वाजिब दाम नहीं दिया गया । किसानो का 1 रू. भी कर्ज मांफ नही किया, आज भी प्रदेश का किसान भूला नही है । दिनेश गुर्जर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस एवं गांधी परिवार का देश के विकास में कोई योगदान नही है? दिनेश गुर्जर ने कहा कि हम भाजपा वालो से यह पूछना चाहते है कि जब देश की आजादी की लड़ाई लडी जा रही थी तब आर एस एस एवं बीजेपी के लोग कहा थे, ये अंग्रेजो की दलाली क्यो कर रहे थे।

सरकार का खजाना था खाली फिर भी किसानों का कर्ज माफ, बुजुर्ग किसानों को मिलेगी पेंशन

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार किसान विजय रथ यात्रा मध्य प्रदेश के 41 जिलों में पहुंच रही है। यह रथयात्रा किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में निकाली जा रही है। यह किसान विजय रथ यात्रा सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा में पहुंची। बरघाट विधानसभा में प्रवेश करते ही  ग्राम बेहरई, धारना  के साथ बरघाट नगर सीमा में  गुर्जर जी का भव्य स्वागत किया गया । नगर में प्रवेश करते ही दिनेश गुर्जर ने सर्वप्रथम  वीर बाला शहीद बिंदु कुमरे की  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जहां कांग्रेसियों ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर बरघाट विधायक अर्जुन सिंंह काकोडिया व जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय बरघाट में बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, ब्रजेश सिंग बघेल, जाहिद खान ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष टेकचन्द बोपचे, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामायण सिंह सिसोदिया, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, मध्य प्रदेश युुवा कांग्रेस के महामंत्री देवेन्द ठाकुर सचिव विजय उईके, बरघाट विधानसभा कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र जायसवाल, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गजानंन हरिनखेडे सहित नगर व क्षेत्र के किसानों के साथ  कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे, बैठक मे दिनेश गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ, जिन्होंने प्रदेश के किसानों का शपथ लेने के 30 मिनट के अंदर ही कर्जा माफ के आदेश जारी कर दिए। जबकि मध्य प्रदेश सरकार का खजाना खाली होने पर भी किसानों के हित में जो घोषणाएं की थी, उनको पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घाटे में होने के बाद भी प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया गया। प्रदेश के किसानों को जीवन यापन के लिए 1 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन, गांव गांव में गौशाला ने खोली जाएगी। 51 हजार रुपए बेटियों के विवाह के लिए दिए जाएंगे। आभार प्रदर्शन जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामायणसिंह सिसोदिया ने किया तत्पष्चात इस सभा में आये किसानो एवं कांग्रेस जनो ने भोजन ग्रहण किया और प्रदेष किसान कांग्रेस अध्यक्ष अपने गनतव्य की ओर प्रस्थान किया। पैराडाईज लान सिवनी में आयोजित किसान सभा में सर्वश्री अर्जुनसिंह काकोडिया विधायक बरघाट, मो. असलम खान, सुधीर जैन, दिलीप बघेल, विजय नाहटा, जेपीएस तिवारी, ब्रजेषसिंह लल्लू बघेल, योगेन्द्र सोनी, अषोक चैबे, इमरान पटेल, मोहनसिंह चंदेल, देवेन्द्र ठाकुर बरधाट, पदम सनोडिया, विश्णुकरोसिया, देवेन्द्र सरवैया, सुनील बघेल, सुधीर सिसोदिया घंसौर, राजेष पटेल केवलारी, राजिक अकील, बंटी जैन घंसौर, तोपसिंह केवलारी, राजेन्द्र पटेल, विनोद नेमा, धरमसिंह उईके, सतेन्द्र गुमास्ता, काषीराम सोनी, जितेन्द्र गुमास्ता, विनय तिवारी, छोटूलाल जी, मुकेष, धनज्य मिश्रा, रामकुमार यादव, विनोद यादव सहित बडी संख्या में किसान एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.