Sunday, February 24, 2019

रजा उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार दिखा रहे अपना हुनर

रजा उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार दिखा रहे अपना हुनर  

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापम होगा आज 

मंडला। गोंडवाना समय। 
नर्मदा तट पर विश्वप्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रजा उत्सव के अंतर्गत चित्रकार अपनी कला के रंग बिखेर रहे है। हर आयु वर्ग के लोग नर्मदा तट स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मिटटी के गमले, दिए और गुल्लक में अपनी कलाकारी दिखा रहे है। बच्चों के साथ - साथ बड़े बुजुर्ग भी बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे है।
 माटी के रंग में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लोग बढ़ी संख्या में इसमें सहभागी बन रहे है। कुछ कलाकार कैनवास पर भी अपनी कल्पना को साकार रूप प्रदान कर रहे है।
रजा उत्सव के दूसरे दिन चित्रकला कार्यशाला एवं माटी के रंग कार्यक्रम के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में काश्वी आर्य, अदिति हरदहा, अवनि पटैल, श्रुति श्रीवास्तव, अन्वेषा जैन, एन्जल कुकरेजा व अपराजिता चैहान द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। अदिति हरदहा, रानी चन्द्रौल, सपना सोनी एकल नृत्य प्रस्तुत किया। विशेष प्रस्तुति के अन्तर्गत श्रीमती रितु वर्मा ने पण्डवानी गायन की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रजा उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन रविवार की दोपहर डेड बजे कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रजा फाउण्डेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे, श्री अखिलेश, योगेंद्र त्रिपाठी, आशीष कछवाहा, मनोज द्विवेदी, गजेंद्र सोनी उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

No comments:

Post a Comment

Translate