स्तर हीन भाषा के प्रयोग से भाजपा नगर अध्यक्ष की शैक्षणिक क्षमता का लगता है पता-राजिक अकील
सिवनी। गोंडवाना समय।सच बात को बर्दास्त नही कर पा रहे है भाजपा के नगर अध्यक्ष उक्त बाते जिला प्रवक्ता राजिक अकील ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि विगत 15 वर्षो से सिवनी की दुदर्शा का कारण बने लोग आज विकास को लेकर
दिखावा कर रहे है और उनकी यह सच्चाई उजागर की जा रही है तो भाषा के इस स्तर पर उतर आये है कि गंदी गाली देना ही षेश रह गया है। इसके पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना द्वारा मीडिया के सभी लोगो से निवेदन कर चुके है कि आरोप प्रत्यारोप में भाषा की मयार्दा का ख्याल रखा जाये। मैं भी इस बात को दोहरा रहा हॅू कि नगर विकास की जिन समस्याओं को लेकर भाजपा के नेता जिला कलेक्टर से मिले उन समस्याओं का हल नगरपालिका में ही हो सकता था और नगरपालिका भाजपा शासित है। मुझ पर यह आरोप लगाया गया है कि नगर विकास में, मै रोड़ा था नगरपालिका अध्यक्ष, बहुमत में पार्षद, विधायक, सांसद, राज्य में सरकार सब कुछ भाजपा के होने के बाद यदि मेरे जैसा साधारण व्यक्ति को विकास में रोड़ा मान रहे है तो भाजपा अपनी कार्य शैली पर विचार करे।
मैंने जो आरोप भाजपा के प्रमुख नेता राजनाथ सिंह, अरूण जेठली, मुरली मनोहर जोशी, बीजेपी सेन्ट्रल कमेटी, गणकरी पर लगाये थे वह यदुरप्पा से आयकर विभाग द्वारा जप्त डायरी जिसका पूरा ब्यौरा कारवा
समाचार पत्र में छापा गया है, वह आरोप आधार हीन नही थे। सिवनी के एक प्रमुख अखबार ने भाजपा नगर अध्यक्ष की नाराजगी के संबंध में समाचार छापा था भारतीय जनता पार्टी द्वारा संबल योजना, युवा स्वाभिमान योजना, किसान फसल ऋणमाफी योजना की गलत जानकारी देकर लोगो को भ्रमित किया जा रहा था। मैं आज दावे के साथ कह सकता हॅू कि विभिन्न सोसायटी एवं बैंको के माध्यम से करोड़ो रूपया ऋणमाफ हुआ है। युवा स्वाभिमान योजना के अंतर्गत अम्बेड़कर भवन में युवाओं का प्रशिक्षण चालू हो गया है। संवल योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा सिवनी नगर के सभी 44 हितग्राहियो को 5 हजार अंतिम संस्कार की राषि, 2 लाख रू. मृत्यु बीमा की लगभग 90 लाख रू. की राषि 18 फरवरी 2019 को नगरपालिका में भेज दी गई है, यह राशि हितग्राहियो के खातो में अभी तक क्यो नही डाली गई ऐ बात भाजपा नगर अध्यक्ष को नगरपालिका अध्यक्ष से पूछना चाहिए।
मुझे कांग्रेस पार्टी ने प्रवक्ता नियुक्त किया है जिसका काम ही प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियो और उनके द्वारा किये जा रहे भ्रामक प्रचार, झूठी बाते जनता के सामने लाया जाये, जिस स्तर हीन भाषा का प्रयोग वह कर रहे है इससे उनकी शैक्षणिक क्षमता का पता लगता है छपास रोग तो भाजपा के नगर अध्यक्ष को है भाजपा प्रवक्ता होने के बाद भी अपना नाम अखबार की सुर्खियों में बने रहने के लिऐ खुद के नाम से आधार हीन, झूठी बाते लोगो को गुमराह करने वाली विज्ञप्ति जारी कर रहे है।