पटवारी पी रहा था सिगरेट, भरना पड़ा 200 रुपए जुमार्ना
छिन्दवाडा। गोंडवाना समय।जिला मुख्यालय में स्थित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय छिन्दवाड़ा में राजस्व विभाग के पटवारी साहब को सिगरेट पीना महंगा पड़ गया । हम आपको बता दे कि छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में स्थित एसडीएम कार्यालय में सिगरेट पीने पर ग्राम कुंडालीकला के पटवारी श्री प्रकाश वासनिक पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 की धारा-4 के अंतर्गत 200 रुपए का जुमार्ना किया गया है ।
