Type Here to Get Search Results !

पति ने टाबिल से गला दबाकर उतारा मौत के घाट

पति ने टाबिल से गला दबाकर उतारा मौत के घाट

बच्चों पर पत्नी निकालती थी गुस्सा

सिवनी। गोंडवाना समय।
दंपती के बीच चल रहे विवाद में बच्चों के साथ मारपीट करने की बात को लेकर पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना उगली थाना के रेचना गांव की है। दरअसल, रेचना में नेहा बिसेन (21) की घर में ही संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता लगा कि उसके पति ने ही उसकी हत्या कर दी। इस मामले में महिला के सास ससुर और जेठानी को भी गिरफ्तार कर सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
              रेचना निवासी अर्जुन बिसेन की पत्नी नेहा की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। ससुराल वालों की शिकायत और जांच में पाया गया कि प्रताड़ना के कारण नेहा की हत्या कर दी गई। चूंकि पीएम रिपोर्ट प्राप्त न होने पर पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ धारा 498, 304 बी का मामला कायम कर लिया। बाद में जांच हुई तो पता लगा कि अर्जुन ने ही अपनी पत्नी की हत्या की। अर्जुन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने जब सख्ती से अर्जुन से पूछताछ की तो उसने बताया कि टाबिल दबाकर नेहा की हत्या की है। पति ने बताया कि उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था लेकिन नेहा गुस्सा अपने बच्चों पर उतारती थी। वह बच्चों को मारपीट करती थी। घटना के एक दिन पहले भी उसने अपनी बच्ची को पीटा था। जब अर्जुन बाहर किसी के वैवाहिक कार्यक्रम से लौटा तो फिर से विवाद हुआ और उसने टाबिल नेहा के मुंह में दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसका दम न घुट गया। पुलिस को नेहा के परिजनों ने बताया कि अर्जुन अक्सर मारपीट करता था। घर से बाहर निकलने नहीं देता था। किसी भी कार्यक्रम में जाने की इजाजत नहीं देता था। यहां तक की मोबाइल पर भी बात नहीं करने देता था। पुलिस ने अर्जुन के पिता खुमान बिसेन, मां खुम्मन और जेठानी मनीषा बिसेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.