Type Here to Get Search Results !

सदफ, सानिया व असरा ने जीते इनाम

सदफ, सानिया व असरा ने जीते इनाम

जामा मस्जिद में हुआ कुरआन ए करीम तजवीद का आयोजन

सिवनी। गोंडवाना समय। 
शहर की जामा मस्जिद अहले हदीस में शनिवार के दिन जिला स्तरीय मुसाबका कुरआन ए करीम तजवीद का आयोजन किया गया जिसमें पहला इनाम 10 हजार रू. सदफ अंजुम पिता महबूब खान ने हासिल किया वहीं दूसरा इनाम सानिया पिता अ. मालिक ने 8 हजार एवं तीसरा इनाम असरा पिता मो. जैद ने 06 हजार हासिल किया। इस कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे बच्चों को भी इनाम एवं सर्टिफिकेट बांटे गये एवं जिन बच्चों ने पोजीशन हासिल कि उनके उस्ताद को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मकसद मुसलमानों को सही कुरआन पढ़ने और समझने की शिक्षा देना था। कार्यक्रम में जिले भर से आये लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं सुबह मौलाना अ. सलाम की सदारत और बाद नमाजे असर मौलाना सादिकुर्रहमान की सदारत रही। इस मौके पर अ. बारी नाजिम मदरसा फैजूल उलूम, मुताल भाई, वहीदुज्जमा खान, जावेद खान, शाकिर पटेल, जोएब अनवर, मौलाना अ. सुभान, मो. इब्राहिम  इब्बू भाई अरी रोडवेज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.