Type Here to Get Search Results !

महिला की मौत के बाद हंगामा

महिला की मौत के बाद हंगामा

सिवनी। गोंडवाना समय।
डूंडासिवनी थाना अंतर्गत बरघाट नाके के पास रहने वाली एक गर्भवती महिला को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी नाजुक स्थिति देखते हुये उसे रेफर कर दिया गया जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बरघाट नाके में मीना कटरे का विवाह दो साल पहले हुआ था जो गर्भवती थी। बीती शाम अचानक उसे गंभीर हालत में शहर के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुये उसे रेफर कर दिया गया तो ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग सिवनी पहुंच गये। बताया जाता है कि घटना के बाद तहसीलदार और एसडीओपी भी पहुंचे जिनकी देखरेख में पंचनामा बनाया गया। बताया जाता है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके पक्ष के लोग शव अपने साथ ले जाने की बात करते रहे जबकि ससुराल पक्ष के लोग अपने घर से अंतिम संस्कार करते रहे जिसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मृतिका का अंतिम संस्कार ससुराल में ही किया गया चंूकि नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला है इसलिये उक्त पूरे मामले की जांच सिवनी एसडीओपी के द्वारा की जायेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत की असली वजह क्या है। फिलहाल महिला के परिजन ससुराल पक्ष के ऊपर हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.