Type Here to Get Search Results !

अजाक्स संघ के संभागीय अध्यक्ष बने राजेन्द्र तेकाम

अजाक्स संघ के संभागीय अध्यक्ष बने राजेन्द्र तेकाम

जबलपुर। गोंडवाना समय।
 मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे एन कंसोटिया आईएएस एवं कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष सी एस धुर्वे एवं प्रांतीय महासचिव इंजिनियर एस एल सूर्यवंशी व श्री अजय सोनकर संरक्षक/पूर्व अध्यक्ष की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश अजाक्स द्वारा श्री राजेन्द्र सिंह तेकाम स्वास्थ्य विभाग को संभागीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

श्री राजेन्द्र तेकाम के प्रथम नगर आगमन पर संघ के पदाधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर में पहुंचकर स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया एवं प्रांतीय अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रांतीय महासचिव का आभार व्यक्त किया। वहीं संघ के जिला अध्यक्ष श्री योगेश चौधरी, राकेश समुद्रे, सुभाष खण्डारे, पवन बावरिया, दिनेश सिंह बागरी, महेन्द्र चौधरी, कोमल कोर्चे, किशोर दाहिया, विनोद लड़िया, मुकेश बट्टी, नरेश कुलस्ते, अरविंद जूदेव, भास्कर राव, जसवंत करोसिया, दालचंद पासी, नेतराम झारिया, नरेन्द्र उईके, उदयराज सिंह, घनश्याम अहिरवार, धर्मेन्द्र कुकरेले, जितेन्द्र सप्रे आदि पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.