Type Here to Get Search Results !

विश्व में प्रसिद्ध है सिवनी, फिर भी विकास की दौड़ में है पीछे क्यों ?

विश्व में प्रसिद्ध है सिवनी, फिर भी विकास की दौड़ में है पीछे क्यों ?

विशेष संपादकीय 
जहां की मिट्टी (दिघौरी) में जन्में पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द जी महाराज जी। उसी सिवनी जिला की भागीरथी कहलाने वाली हम क्षेत्रवासियों की बुआ स्वर्गीय कुमारी विमला वर्मा जी (पूर्व केन्द्रीय मंत्री,भारत सरकार) जिन्होंने ने क्षेत्र की जनता को अद्वितीय सौगात दी और अपना जीवन भारत की राजनीति में अपने महान व्यक्तित्व, ईमानदारी के लिए अजर अमर हैं। उसी सिवनी जिला के मुंडारा से माँ बैनगंगा नदी का उदगम स्थल है और उसी नदी में भीमगढ़ (छपारा) में एशिया महाद्वीप में टॉप 5 में मिट्टी का विशाल डेम संजय सरोवर परियोजना बना है। सिवनी जिला में सीताफल का उत्पादन बहुतायत है जो अन्य राज्यों के साथ विदेश जाता है। सिवनी जिला से बौद्धिक, राजनीतिक, प्राकृतिक, भौगोलिक, पुरातात्विक दृष्ट्री से सम्पन्न है किन्तु यहां की जनता जिसमें किसान अतिवृष्टि या अनावृष्टि से परेशान है और वर्षों से आये दिन आंदोलन कर अपने अधिकारों की विभिन्न मांग करते रहे है, वहीं रोजगार के साधनों फेक्ट्री आदि न होने की वजह से अन्य जगह पलायन होने का रिवाज है।
       जिले में इतनी उपलब्धि होने के बाद भी सिवनी का दुर्भाग्य है जो लोकसभा हुआ करती थी तब भी क्षेत्र के व्यक्तियों को अपने क्षेत्र की बात संसद में रखने का अवसर नहीं मिल पाया और अब सिवनी लोकसभा सीट ही समाप्त हो गयी। जिले का दुर्भाग्य है कि सिवनी में इतने विद्वता के प्रमाण के बाद भी जिला सिवनी से आज
दिन तक किसी भी दल से राज्यसभा में नहीं चुना गया। सिवनी जिला का प्रतिनिधित्व तो होता है मगर बहुत अच्छा नहीं होता यदि सिवनी से शायद राज्यसभा में चुनकर जाते हैं तो सीताफल, मिट्टी का डेम जो अपने आप में अपनी पहचान खो रहा है विलुप्ति की कगार में है उनकी सुध ली जा सकती है। वर्षो से धूमा, लखनादौन, छपारा, बंडोल, सिवनी के लिए भी संघर्ष जनता कर रही है ताकि कश्मीर से कन्याकुमारी के लोगों का समय और दूरी बच सके और और व्यापारिक रूप से क्षेत्र आगे बढ़ सके। मध्यप्रदेश की मिट्टी (ग्वालियर) से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटलबिहारी बाजपेयी जी का जन्म हुआ। जिन्होंने विश्व स्तर में मध्य प्रदेश और देश का मान बढ़ाये।
        मैं भी सौभाग्यवान हूँ जो मेरा इस पावन भूमि में जन्म हुआ और दुनिया में सबसे अधिक वोट से जीत कर वर्ल्ड रिकार्ड आॅफ गिनीज बुक और 1977 से आज तक भारत सरकार में 6 माननीय प्रधानमंत्रियों की सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वच्छ और ईमानदार छवि श्री
रामविलास पासवान जी व संसदीय बोर्ड अध्यक्ष व लोकसभा जमुई को नीति आयोग में टॉप 5 में पहचान देने वाले श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन, ईमानदारी और अनुशासन से 2006 से जनता के हित और क्षेत्र और प्रदेश के विकास में निरन्तर विचारधारा से काम कर रहा हूँ और जब तक जीवन है तब तक लोजपा पार्टी और क्षेत्र विकास में काम करूंगा।
लेखक
सुनील डोंगर, प्रदेश सचिव, 
लोक जनशक्ति पार्टी मध्य प्रदेश

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.