Type Here to Get Search Results !

लोजपा के प्रदेश महासचिव व जबलपुर संभाग प्रभारी बने सुनील डोंगरे

लोजपा के प्रदेश महासचिव व जबलपुर संभाग प्रभारी बने सुनील डोंगरे 

भोपाल। गोंडवाना समय। 
लोकजनशक्ति पार्टी की प्रांतीय बैठक गांधी भवन भोपाल में संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से 12, जनपद दिल्ली से आये प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोजपा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लेबर सेल श्री रामजी सिंह के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मध्य प्रदेश में लोकजनशक्ति पार्टी की गतिविधियों के साथ साथ संगठन को लेकर रणनीति भी बनाई गई और पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष हाजी नरूल्ला द्वारा अधिवक्ता सुनील डोंगरे को प्रदेश महासचिव एवं जबलपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.