Type Here to Get Search Results !

आईटीबीपी के शहीद जवान यशवंत गोनगे का अंतिम संस्कार आज

आईटीबीपी के शहीद जवान यशवंत गोनगे का अंतिम संस्कार आज 

कुरई। गोंडवाना समय। 
सिवनी जिले के लिये दु:खद समाचार है कि इलाहाबाद बटालियन में तैनात आईटीबीपी (इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस) जवान यशवंत गोनगे की बीती रात मृत्यू हो गई है। शहीद जवान यशवंत पिता योगीराम गोनगे कुरई तहसील के बिछुआमाल गांव के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीएम के बाद आईटीबीपी के जवान के शव को सलामी देने के बाद इलाहाबाद से गृहग्राम बिछुआमाल के लिए रवाना किया गया है।
देर रात शव के गृह ग्राम पहुंचने के बाद आज 28 दिसंबर दिन शनिवार दोपहर बिछुआमाल गांव में जवान को अंतिम बिदाई दी जाएगी, 37 वर्ष के जवान यशवंत गोनगे की वर्ष 2008 में प्रथम भर्ती चंडीगढ़ में हुई थी और पिछले कई वर्षों से आईटीबीपी में हवलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहीद जवान यशवंत गोनगे के परिवार में पिता श्री योगीराम गोनगे, मॉ श्रीमती मेहतो गोनगे, पत्नि श्रीमती मालती गोनगे और दो बेटियां व एक पुत्र, इसके साथ ही बड़े भाई दीपक गोनगे एवं छोटे भाई नवीन गोनगे है। गोेंडवाना समय परिवार शहीद जवान यशवंत गोनगे गोनगे को शत शत नमन करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.