Type Here to Get Search Results !

डेहरिया समाज ने वृद्धा आश्रम में केक काटकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

डेहरिया समाज ने वृद्धा आश्रम में केक काटकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सिवनी। गोंडवाना समय। 
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोष्टा एवं डेहरिया समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। डेहरिया समाज की महिलाओं ने वृद्धा आश्रम में केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। वहीं कोष्टा समाज की महिलाओं ने श्री सार्वजनिक हनुमान व्यायाम शाला परिसर भैरोगंज में महिला दिवस मनाया। सिवनी जिले में जिला शिक्षा कार्यालय के समीप स्थित वृद्धा आश्रम में मेहरा-डेहरिया समाज की महिलाओं ने 8 मार्च अंतररास्ट्रीय महिला दिवस केक काटकर मनाया ओर वृद्धजन महिलाओं का आशीर्वाद लिया। 
तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते सरकारी तौर पर सिवनी जिले में अंतरास्ट्रीय महिला दिवस को नजर अंदाज कर दिया गया है। वृद्ध महिला के हाथों से केक कटवाकर अंतररास्ट्रीय महिला दिवस मनाया। वृद्व जनों को फलों का वितरण किया गया। महिला संगठन को अपने बीच पाकर वृद्धजन खुश नजर आए। कार्यक्रम 
के दौरान बुजुर्ग महिला ने भी अंतरास्ट्रीय महिला दिवस को लेकर अपनी बात रखी। 
मेहरा-डेहरिया समाज की महिलाओं ने बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया और उनके बीच उनके साथ बैठकर भजन-कीर्तन भी किया। इस दौरान पार्वती डेहरिया, रेखा डेहरिया, नीलिमा डेहरिया, सोनीका डेहरिया, ममता नागरे, यशोदा डेहरिया, निर्मला, कमलेश डेहरिया, देवी डेहरिया, विनीता हनुमंते,  सुनीता डेहरिया, शशीकिरण करानिया, आरती बांद्रे, नीलम बामनिया, रजनी डेहरिया, भारतीय बांद्रे,  अमृता डेहरिया, दुलारी मेहरा, सुनीता डेहरिया, प्रदीप डेहरिया, जीएस चिरोजे, एसके डेहरिया, केवल डेहरिया, गीताराम लेरिया, श्रीमती गायत्री डेहरिया,परमानंद डेहरिया, दीनदयाल डेहरिया, श्रीमती रत्ना डेहरिया, राजेश डेहरिया, संतोष नागरे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.