Type Here to Get Search Results !

महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुये महिला नेतृत्व को करना है मजबूत

महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुये महिला नेतृत्व को करना है मजबूत 

बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार को सामाजिक रूप से कैसे करे नियंत्रित

सिवनी। गोंडवाना समय। 
आदिवासी भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वीरांगना रानी दुर्गावती आदिवासी महिला समिति द्वारा मनाया गया। जिसमें सभी संस्कृति से सराबोर महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए। जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं के हक अधिकार हेतु जागरूक करना, नई प्रतिभा की खोज करना व महिला नेतृत्व को मजबूत करना।
आए दिन बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार को सामाजिक रूप से कैसे नियंत्रित करें। गंभीरता से चिंतन-मनन करते हुये विचार विमर्श किया गया। पर्यावरण, संस्कृति, बोली, भाषा, पहनावा, शिक्षा, महिला रोजगार पर भी विचार-मंथन किया गया। महिला सशक्तिकरण पर विभिन्न प्रतियोगिता प्रश्नावली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.