Type Here to Get Search Results !

सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा पर दिया था जोर

सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा पर दिया था जोर

महिलाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अमरवाड़ा। गोंडवाना समय। 
मेहरा समाज महासंघ की महिलाओं ने श्रीमती वंदना डेहरिया जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। विकासखंड की अध्यक्ष श्रीमती दसोदी डेहरिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हम यह दिवस कब से मना रहे हैं, इसकी संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा की अमेरिका से महिलाओं ने ही संगठन की शुरूआत की थी। जिसमें हमारे नौकरी के घंटे और काम करने के बारे में महिलाओं ने आवाज उठाई आज यह जागरूकता महिलाओं में आई अब जाके हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष वंदना डेहरिया ने विचार रखते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा पर जोर दिया। जिससे हम महिलाएं आज इस स्तर पर पहुंची हैं। 
इसी कड़ी में वैजयंती डेहरिया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम महिलाओं को सजग रहने की जरूरत है। श्रीमती मंस कुमारी डेहरिया ने महिलाओं को शिक्षित रहते हुए अपने कार्य के प्रति सजग रहने और बच्चों को शिक्षा देने की बात कही अमृता डेहरिया ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सभी संगठित होकर ही 
किसी बात को मनवा सकते हैं। इसी कड़ी में अनारकली ने महिलाओं को संगठित रहने का संदेश दिया श्रीमती सुलोचना डेहरिया ने एवं पुनीता डेहरिया ने अपने विचार में कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जरूरत है। जिससे वह हमारा ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन कर सकें साथ ही सभी ने ब्रह्मकुमारी आश्रम जाकर वहां पर महिला दिवस का स्नेह मिलन संगोष्ठी में भाग लिया और सभी महासंघ की महिलाओं को प्रजापति ब्रह्मा कुमारी आश्रम में सम्मानित किया गया। आज उपस्थित महिलाओं में कांती डेहरिया, चांदनी डेहरिया, उमा डेहरिया, सविता झारिया, संतोषी डेहरिया, श्यामवती डेहरिया, संध्या डेहरिया, मंजू लता डेहरिया,संगीता वैशाली, रक्षा के साथ अत्यधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.