Type Here to Get Search Results !

वीर गुंडाधुर युथ फोर्स ने मनाया वीर बाबूराव शेडमाके जयंती

वीर गुंडाधुर युथ फोर्स ने मनाया वीर बाबूराव शेडमाके जयंती

तखतपुर। गोंडवाना समय। 
काठमुण्डा माल में धूम धाम से क्रांतिकारी वीर बाबूराव शेडमाके जी की जयंती धूम धाम से मनाया गया । जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल हुये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिरुमाय मंगला ताई प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपने विचार रखते हुये महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों के साथ साथ सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृितक विचारों का संदेश दिया। इसके साथ ही समस्त सगाजनों को समाज में एकता कायम करते हुये मिलजुल कर रहने के साथ ही महिलाओं सहभागिता साथ लेने की आवश्यकता भी बताया । 
कोयतुर संघठन के अध्यक्ष दादा अधर्मी अनार्य जे लिंगो दादी ने समाज के नार व्यवस्था नेंग नियम और व्यवस्था को विस्तार से समझाया। जिससे समाज मे एकरूपता लाया जा सके। इसके साथ ही अपने पुरखों की पंरपरा, रीति रिवाज को बचाने के लिए जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में आगे कोयापुनेम महासभा के महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष फुलकुवर नेटि जी ने महिलाओ को धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक दिशा में एक साथ मिल जुलकर कार्य करने के लिये प्रेरित किया।  दादा मनोज कमरो अध्यक्ष कोयापुनेम महासभा ने भी समाज को एनपीआर के लिए जानकारी दिया। दादा नारायण मरकाम ने धर्म संस्कृति के ऊपर विचार रखे जिससे समाज विकास के महत्व को विस्तार से बताया। गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष डॉ महेंद्र श्याम ने भी सामाजिक एकरूपता पर अपने विचार प्रकट किया।इसके साथ ही समस्त सगा जन को मिलजुल कर सहयोग के लिए प्रेरित किया। अन्य अतिथियों ने अपने विचार प्रकट किया साथ ही आदिवासी समुदाय को एकता के साथ समाज का विकास के लिये कार्य करने हेतु प्रेरित किया। 
स्वारथ सिंह धुर्वे प्रवक्ता गोंगपा, लोरमी भुवन श्याम ब्लॉक अध्य्क्ष गोंगपा, लोरमी ताई फुलकुवर नेटि अध्यक्ष कोयापुनेम महासभा, वीर गुण्डाधुर युथ फोर्स से सरंक्षक दिनेश शाह उइके, अध्यक्ष विश्राम धुर्वे, जिलाध्यक्ष हरि सिंह धुर्वे बिलासपुर मुकेश शाह टेकाम अध्यक्ष मुंगेली महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष गायत्री धुर्वे उपाध्यक्ष सोमी राज धुर्वे  जिला उपाध्यक्ष मुंगेली मन्नोज धुर्वे भागीरथी मरावी निलसिंह धुर्वे उप सरपंच श्याम सिंह धुव्र शिवबहोर धुर्वे जगेशर धुर्वे उपाध्यक्ष गोंड सुधार समिति शिवचरण ध्रुव उपाध्यक्ष विजिफ शिवचरण धुवे रामफल धुर्वे शिक्षक प्रभु दयाल ध्रुव बलराम नेताम अध्यक्ष गोंड सुधार समिति साथ ही समस्त ग्रामवासियों का सहयोग से कर्यक्रम सफल हुआ। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.