Type Here to Get Search Results !

सरगापुर केंद्र में सुबह 8.30 से रात्रि 12.00 बजे तक किया जाये खरीदी-दिनेश राय

सरगापुर केंद्र में सुबह 8.30 से रात्रि 12.00 बजे तक किया जाये खरीदी-दिनेश राय

कम्प्यूटर आॅपरेटर आते है लेट, किसान रूक रहे 2 से 3 दिन तक 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
ग्राम सरगापुर सायलो बैग खरीदी केन्द्र में  25 अप्रैल 2020 को पहुंचकर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय ने किसान बंधुओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना व व्यवस्था का निरीक्षण किया। खरीदी केंद्र में मौजूद कृषकगणों द्वारा बताया गया कि यहाँ पर पदस्थ खरीदी केंद्र में कम्प्यूटर आॅपरेटर 11 बजे से पहले नहीं आते है, जिससे खरीदी देर से प्रारंभ होती है। यहाँ पर किसानों को 2 से 3 दिन तक रुकना पड़ रहा है। इसके बाद विधायक श्री दिनेश राय ने सायलो बैग इंजार्ज से चर्चा किया तो सायलो बेग इंजार्ज ने बताया कि यहाँ पर खरीदी के लिए एक और नई मशीन आ गई आ गई है, जो आज या कल से प्रारंभ हो जायेगी, जिससे काफी समस्या का निदान हो जायेगा। 

नई मशीन आने से प्रतिदिन 400 ट्राली अनाज की होगी खरीदी

विधायक को यह भी जानकारी दी गई कि यहां पर अभी एक दिन में लगभग 200 से 250 ट्राली अनाज की ही खरीदी हो रही है लेकिन नई मशीन लगने के बाद अब एक दिन में लगभग 400 ट्रॉली अनाज का क्रय हो सकेगा। विधायक श्री दिनेश राय ने सारी समस्याओं को सुनकर सिवनी कलेक्टर से चर्चा कर किसानों की समस्याओं व व्यवस्थाओं से अवगत कराया। 

किसानों के नाश्ता व भोजन का किया जाये प्रबंध

विधायक श्री दिनेश राय ने कहा कि खरीदी सुबह 8.30 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक खरीदी की जावे और यहाँ कार्यरत आपरेटरों को यहीं रुकने और खाने की व्यवस्था की जावे, ताकि कार्य सुबह जल्दी प्रारंभ हो सके। इसके साथ ही यहाँ रुक रहे किसानों के लिए भी नास्ते और खाने का प्रबंध कराया जावे। इस दौरान श्री दिनेश राय के साथ भाजपा सिवनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री नितेन्द्र गुड्डू बघेल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.