Type Here to Get Search Results !

जरूरतमंदों को भोजन प्रदान कर जियो और जीने दो के संदेश को किया साकार

जरूरतमंदों को भोजन प्रदान कर जियो और जीने दो के संदेश को किया साकार 

महावीर जयंति के अवसर पर मोबाईल फूड यूनिट को उपलब्ध कराया भोजन 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
महावीर स्वामी ने संपूर्ण विश्व को जियो और जीने दो का सिद्धांत दिया। 30 साल की उम्र में उन्होंने सांसारिक सुखों का त्याग कर दिया और कठिन तपस्या में लीन हो गए। उन्होंने दुनिया को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया।
जियो और जीने दो का संदेश को साकार करते हुये सिवनी शहर में महावीर जयंती के शुभ अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ सिवनी, स्वर्गीय रामचंद्र जी भूरा परिवार एवं अनुराग अनिल मालू फाउंडेशन द्वारा  सिवनी शहर में लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन के बनाई मोबाईल फूड यूनिट के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन की सुविधा घर घर जाकर प्रदान की जा रही है।

650 से अधिक भोजन के पैकेट किये प्रदान 

महावीर जयंति के शुभ अवसर पर मोबाइल फूड यूनिट एवं सब्जी मंडी में लगने वाले 650 फूड पैकेट सिवनी शहर में दोपहर के भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ सिवनी, स्वर्गीय रामचंद्र जी भूरा परिवार एवं अनुराग अनिल मालू फाउंडेशन द्वारा की गई। महावीर जयंति के अवसर पर विशेष रूप से भोजन के साथ हलवा भी परोसा गया। इस कार्य में अनुराग अनिल मालू फाउंडेशन द्वारा रोज लगभग 300 फूड पैकेट निशक्त एवं जरूरतमंदों हेतु उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.