Type Here to Get Search Results !

उदय महिला मंडल ने जरूरतमंदों को वितरित किये मास्क

उदय महिला मंडल ने जरूरतमंदों को वितरित किये मास्क 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
उदय महिला मंडल ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अब तक 1000 मास्क जरूरतमंदों को प्रदान किये है। सिवनी जिले की समाज सेवी संस्था उदय महिला मंडल ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के जरिये प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए अब तक 1000 मास्क जरूरतमंदों को प्रदान कर चुके है। इसके साथ ही 5000 रुपये की राशि रेडक्रॉस सोसायटी सिवनी को सहयोग रूप में प्रदान की है। 
ज्ञातव्य है कि समय समय पर उदय महिला मंडल के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाकर समाज में सेवा प्रदान की जाती रही है। इसी क्रम में संस्था ने सिवनी शहर के विभिन्न वार्डो में जाकर जरूरत मंदो को मास्क प्रदान किया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु उपाय बताए। घर पर रहकर अपनी एवं परिवार की सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.