Type Here to Get Search Results !

मेहरा डहेरिया समाज समिति कर रही निर्धन बेसहारा लोगों की मदद

मेहरा डहेरिया समाज समिति कर रही निर्धन बेसहारा लोगों की मदद

सिवनी। गोंडवाना समय। 
मेहरा डहेरिया समाज समिति सिवनी द्वारा बीते 28 मार्च से निर्धन बेसहारा लोगो को लगातार भोजन कराया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुये श्री राजेश डहेरिया सचिव मेहरा डहेरिया समाज समिति सिवनी ने बताया कि समाज के युवाओ द्वारा घर घर जाकर रोज भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे है।
भोजन में पुलाव या पूड़ी-सब्जी के पैकेट बनाकर दिए जा रहे है। यह कार्य सामाजिक बाहुल्यता क्षेत्र के साथ साथ क्षेत्रों में भी किया जा रहा है।

500 से अधिक पैकेट कर रहे प्रदान 

मेहरा डहेरिया समाज समिति सिवनी द्वारा निश्चित रूप से ऐसे लोगो को भोजन प्रदान किया जा रहा है। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। सामाजिक युवाओं द्वारा रोज भोजन के लगभग 500 पैकेट वितरित 
किए जा रहे हैं। समाज के इस कार्य में सभी सामाजिक लोगो का आर्थिक सहयोग मिल रहा है तथा युवा एवं महिला वर्ग घर घर जाकर भोजन के पैकेट वितरित करते है। 

महिला मंडल भी दे रही योगदान 

इसके अलावा कचचा राशन भी महिला मंडल द्वारा वितरित किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में समाज के जिला सचिव श्री राजेश डहेरिया, युवा प्रकोष्ठ के जिला अधयक्ष श्री केवल डहेरिया, वरिष्ठ उपाधयक्ष श्री दीनू डहेरिया, श्री संतोष डहेरिया, श्री राजकुमार डहेरिया एवं अनेक सामाजिक कार्यकतार्ओं का सहयोग मिल रहा है।
इस पूरे आयोजन में महिला मंडल का भी सहयोग श्रीमती पार्वती डहेरिया के नेतृत्व में मिल किया जा रहा है। सहयोग करने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोगो का मेहरा डहेरिया समाज समिति सिवनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.