Type Here to Get Search Results !

अजाक्स अध्यक्ष व संरक्षक ने मनाया अंबेडकर जयंति

अजाक्स अध्यक्ष व संरक्षक ने मनाया अंबेडकर जयंति 

लखनादौन। गोंडवाना समय।
भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की 129 वीं जयंती पर अजाक्स संघ तहसील लखनादौन द्वारा दो पदाधिकारियों ने मिलकर मनाया। वर्तमान में देश में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन का पालन करते हुए इस वर्ष  डॉ अंबेडकर जयंती पर रैली, सभा आदि कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो पाया।
           
इसलिए 14 अप्रैल 2020 को सुबह 10 बजे कचहरी प्रांगण लखनादौन में अजाक्स संघ की ओर से दो सदस्य श्री नीके लाल डेहरिया (संरक्षक) प्रधान पाठक शासकीय बुनियादी शाला लखनादौन एवं श्री  राजेश डेहरिया (अध्यक्ष अजाक्स ) ने संविधान के शिल्पकार, उच्च कोटि के दार्शनिक, महान समाज सुधारक, गरीबों, शोषितों के मसीहा, नारियों के मुक्ति दाता, महान शिक्षा विद, महान अर्थशास्त्री, विश्व भूषन, न्यायविद, विधिवेत्ता, आधुनिक भारत के जन्मदाता, ज्ञान के प्रतीक, क्रांति सूर्य, युग पुरुष, परम पूज्य महामानव बोधिसत्व, भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम मनाया गया। तहसील प्रशासन की ओर से दो सदस्यों को अनुमति प्रदान की गई  थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.