Type Here to Get Search Results !

गरीबो, मजदूर वर्ग के लिऐ भोजन का मध्यम बने समाजिक कार्यकर्ता-लक्ष्मी कश्यप

गरीबो, मजदूर वर्ग के लिऐ भोजन का मध्यम बने समाजिक कार्यकर्ता-लक्ष्मी कश्यप

सिवनी। गोंडवाना समय। 
कोरोना वायरस कि बीमारी से संपूर्ण विश्व ग्रस्त हे वही देश-प्रदेश भी इसकी चपेट में है। सिवनी जिला प्रशासन व नागरिकों की सजगता के चलते जहाँ वर्तमान तक एक भी पॉजिटिव कोरोना का मरीज नहीं मिला है उक्त जानकारी देते हुये समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि सिवनी जिले में लॉकडाउन कर्फ्यू के चलते जहाँ गरीबों और मजदूर वर्गो की सेवा आगे आकर सिवनी जिला मुख्यालय के नागरिकों के द्वारा की जा रही है। इसी तरह से सिवनी जिले ग्रामीण अंचलों में भी नागरिक अपने अपने स्तर से जरूरतमंदों की मदद कर रहे है।

वही इस मानव सेवा-माधव सेवा कि और प्राचीन श्री हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण समिति के समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप एवं संजय शर्मा लॉक डाउन के दौरान घर से ही भेरौगंज क्षेत्र के लगभग 50-60 लागो ऐसे हितग्राही के लिऐ भोजन व्यवस्था और कच्चा अनाज हेतु मध्यम बनकर उनको इन परिस्तिथि में सहयोग कर रहे है। भेरौगंज क्षेत्र में उनकी नजरो में ऐसे परिवार जिनकी वास्तव में आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है उनका सहयोग किया जा रहा है। 
       
उल्लेखनीय हे समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने जब धार्मिक संस्थाओं एवं समाजिक कार्यकर्ता से इस परिपेक्ष पर सहयोगात्मक मांगा तो खुले दिलो से श्री रामदल समिति सिवनी, जिला प्रशासन सिवनी, नगर पालिका परिषद सिवनी, आर्ट आफ लिविंग सिवनी, टीम नेकी कि दीवार के साथ-साथ आशा सनोडिया, रामू तुमराम, श्री संतोष अग्रवाल, श्री मनीष अग्रवाल, श्री राजा भाटिया, श्री अखिलेश खेड़ीकर, श्री करम सिंह बघेल, श्री राकेश शर्मा, श्री संजय सोनी, श्री संजय मंडल, श्री अभय श्रीवास्तव का सहयोग मिल रहा है ।

जहाँ एक ओर सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन एवं संतोष अग्रवाल ने उन्हे अनाज चावल/गेहू, जिला प्रशासन सिवनी, श्री रामदल समिति और समाजिक कार्यकर्ता रामू तुमराम द्वारा सुबह शाम भोजन कि व्यवस्था ऐसे हितग्राही के लिये भोजन के पार्सल डिब्बे समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप के निवास सोमवारी चौक, भेरौगंज के प्रांगण में सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रख कर वितरित किया जा रहा है।
समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप एवं संजय शर्मा ने कहा कि हम घर में बैठकर जितनी सेवा का माध्यम बन सकते है। वह प्रयास हर व्यक्ति को करना चाहिऐ और केन्द्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुऐ हुऐ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान सभी को करना चाहिये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.