Type Here to Get Search Results !

25 लाख के पार हुआ गोंडवाना समय का संघर्ष का सफर

25 लाख के पार हुआ गोंडवाना समय का संघर्ष का सफर

आनलॉइन पाठकों आभार,  गोंडवाना समय परिवार 

आभार लेख 
विवेक डेहरिया 
संपादक गोंडवाना समय 
जनता की आवाज उठाने और पाठकों का विश्वास बनने के लिये दैनिक गोंडवाना समय समाचार का संघर्ष का सफर निरंतर जारी है। गोंडवाना समय के संघर्ष सफर में साथ देने वाले समस्त आॅनलाईन पाठकों का विशेष योगदान है और गोंडवाना समय की नींव को मजबूत बनाने में भूमिका महत्वपूर्ण स्थान रखेगी।
           पूंजीवादी व्यवस्था, प्रतियोगिता के युग मे, आधुनिकता के दौर में और सबसे अहम बात आलोचना को स्वीकार नहीं करने वाले, सत्ता, शासन, प्रशासन के समक्ष पत्रकारिता करना किसी चुनौती से कम से नहीं है। वहीं गैरकानूनी कार्य करने वाले दबंगों की खिलाफत करना, अपनी जान को जोखिम में डालने जैसा पत्रकारिता का क्षेत्र हो गया है।
            इसके बाद भी विपरीत परिस्थिति में पत्रकारिता के क्षेत्र में समाचार पत्रों के माध्यम से कहें या इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से लोगों का जुड़ाव बढ़ता जा रहा है। यह स्वस्थ्य समाज व लोकतंत्र की व्यवस्था को सुचारू संचालन में निगरानी के रूप में महत्वपूर्ण कर्तव्य निभाने में योगदान दे रहे है।
           गोंडवाना समय का सफर भी संघर्ष के साथ आगे कदम बढ़ा रहा है, कम समय में आॅनलाईन पाठकों की संख्या 25 लाख को पार कर गई है।

9 अप्रैल को हुये 20 लाख 17 हजार 750 पाठक


हम आपको बता दे कि गोंडवाना समय के आॅनलाईन पाठकों के द्वारा संघर्ष में साथ देने वालों की संख्या 9 अप्रैल 2020 को 20 लाख 17 हजार 750 पाठकों की संख्या हो गई थी। 

22 अप्रैल को 22 लाख के पार हुई थी पाठकों की संख्या

दैनिक गोंडवाना समय के संघर्ष के सफर में आॅनलाईन पाठकों के द्वारा साथ देने वाले सम्माननीय पाठकों की संख्या 22 अप्रैल 2020 को 22 लाख 6 हजार 293 हो गई थी। 

7 मई को 23 लाख 86 हजार पाठकों ने दिया साथ 


गोंडवाना समय समाचार पत्र को ज्यादा समय नहीं हुआ है आॅनलाईन समाचार के क्षेत्र में कार्य प्रारंभ करने का लेकिन जिस तरह गोंडवाना समय समाचार पत्र आॅनलाईन के क्षेत्र में संघर्ष कर रहा है। उस संघर्ष में 6 मई 2020 को 23 लाख 75 हजार 669 पाठकों के साथ 1 दिन में ही 28 हजार 998 पाठकों ने संघर्ष में साथ दिया था।
इसी तरह 7 मई 2020 को 23 लाख 86 हजार 472 पाठकों की संख्या हो गई थी। इतना ही नहीं 7 मई 2020 को 1 दिन में ही 29 हजार 535 पाठकों ने संघर्ष में साथ दिया था। 

 1 दिन में 35 हजार 784 पाठकों का बना रिकार्ड 

दैनिक गोंडवाना समय के आॅनलॉइन समाचार की प्रक्रिया के दौरान 12 मई 2020 को गोंडवाना समय के संघर्ष में साथ देने के  लिये 1 दिन में 35 हजार 784 पाठकों ने साथ दिया। यह गोंडवाना समय का सर्वाधिक 1 दिन का रिकार्ड है।
       
हालांकि गोंडवाना समय समाचार पत्र द्वारा आॅनलाईन समाचारों की संख्या भी कम होती है, कई बार तो ऐसा भी होता है समाचार आॅनलाईन अपलोड तकनीकि गड़बड़ी या अन्य समस्याओं के चलते नहीं कर पाते है। उसके बाद भी यदि गोंडवाना समय को आॅनलाईन पाठकों का साथ मिल रहा है तो सिर्फ पाठकों के कारण ही है। 

15 मई रात्रि में ही 25 लाख 31 हजार 625 पाठकों का मिला साथ

हम आपको बता दे कि दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र की बेवसाईट में समाचार को अपलोड किया जाता है उसके बाद उसे पब्लिश कर पाठकों तक जानकारी के लिये सोशल मीडिया साईट में साझा किया जाता है। देखने में यह आता है कि समाचारों को लाईक, कमेंट और फारवर्ड, शेयर करने वालों की संख्या बहुत कम  दिखती है। दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र के कुछ शुभचिंतकों के द्वारा बकायदा आॅनलाईन समाचारों को लाईक, कमेंट और फारवर्ड, शेयर किया जाता है। 
          वहीं जब हम आॅनलाईन पाठकों का रिपोर्ट कार्ड देखते है तो पता चलता है कि आॅनलाईन समाचारों को लाईक, कमेंट और फारवर्ड, शेयर कम किये जाने के बाद भी 15 मई 2020 की रात्रि में 25 लाख 31 हजार 625 की संख्या तक पहुंच गया है। दैनिक गोंडवाना समय के समस्त पाठकों हम गोंडवाना समय परिवार की ओर से आभार व्यक्त करते है। गोंडवाना समय समाचार के समस्त संवाददाताओं, ग्रामीण समाचार मित्र व हमेशा साथ देने वाले शुभचिंतकों के सहयोग गोंडवाना समय समाचार पत्र का संघर्ष निरंतर जारी है। 

आभार लेख 
विवेक डेहरिया 
संपादक गोंडवाना समय 
मोबाईल नंबर-9303842292

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.