Type Here to Get Search Results !

मास्क, अनाज वितरण के साथ आत्मनिर्भर भी बना रही वंदना टेकाम

मास्क, अनाज वितरण के साथ आत्मनिर्भर भी बना रही वंदना टेकाम 

मंडला/नैनपुर। गोंडवाना समय। 
जहां एक दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण ने तबाही मचाया हुआ है वहीं भारत भी इसकी चपेट में है। वैश्विक महामारी के इस संकट की घड़ी में समाज सेवी संस्था और मानव सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहने वाले समाजसेवक अपनी अपनी भूमिका निभा रहे है। इसी क्रम में मंडला जिले में भी आदिवासी सेवा मंडल द्वारा सेवा का कार्य निरंतर जारी है। 
       
  हम आपको बता दे कि आदिवासी सेवा मंडल की प्रदेश सचिव वंदना टेकाम द्वारा मंडला जिले के निवास, नैनपुर मंडला के कई ग्रामीण अंचलों में लगभग 900 से मास्क प्रदान कर चुकी है और उनका मास्क वितरण का कार्य निरंतर जारी है।

अनाज भी कर रही भेंट

आदिवासी सेवा मंडल की प्रदेश सचिव वंदना टेकाम समाज सेवा में अग्रणी में रहकर जहां मास्क प्रदान कर रही है वहीं जरूरतमंदों को अनाज व राशन सामग्री भी उपलब्ध करवा रही है। इसके लिये वे गांव-गांव जाकर और शहरी क्षेत्र में जिन्हें अनाज व राशन किसी कारणवश प्राप्त नहीं हो पाया है उन्हें राशन व अनाज सामग्री घर पर जाकर प्रदान कर रही है।
           
आदिवासी सेवा मंडल की प्रदेश सचिव वंदना टेकाम के द्वारा सर्वप्रथम मास्क वितरण का कार्य और भोजन व्यवस्था में सहयोग किया जा रहा था।
इसके बाद उन्हें जब ऐसे लोगों की जानकारी मिली की किसी कारणवश उन्हें सरकारी सहायता दस्तावेजों की कमी के कारण या समय पर नहीं ले पाने के कारण घर में भोजन बनाने के लिये अनाज सामग्री की आवश्यकता है तो उन्हें भोजन बनाने के लिये सामग्री का इंतजाम करके आदिवासी सेवा मंडल के सहयोग से प्रदान कर रही है।

आत्मनिर्भर बनाने में भी कर रही सहयोग

इसी क्रम में सेवा की भावना से आदिवासी सेवा मंडल की प्रदेश सचिव वंदना टेकाम के द्वारा आदिवासी सेवा मंडल नारायणगंज की ब्लॉक अध्यक्ष वंदना मरावी द्वारा भी क्षेत्र में लगभग 600 मास्क बाँटे जा चुके है उन्हें मास्क बनाने के लिये आदिवासी सेवा मंडल के पदाधिकारियों के सहयोग से सिलाई मशीन दिलाया गया है ताकि वह अधिक से अधिक मास्क बना सकें जिससे वे सेवा के साथ आत्मनिर्भर भी बन सके। 

इनका मिल रहा सहयोग

संकट के समय सेवा के इस कार्य में आदिवासी सेवा मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोहर ठाकुर, महासचिव श्री प्रकाश ठाकुर एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा सरवटे के सहयोग से वंदना मरावी को सिलाई मशीन एवं मास्क के कपड़े के लिए सहयोग किया गया।
इसी तरह से मंडला टीम अध्यक्ष श्रीमती वन्दना टेकाम जबलपुर, डॉ राजेश्वरी कुशराम सिवनी, सुश्री अंजू धुर्वे सिवनी, अनूप मरकाम जबलपुर के द्वारा भी इस पुनीत कार्य में सहयोग किया जाकर हाथ बंटाया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.