Type Here to Get Search Results !

वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों पर डॉक्यूमेंट्री की हो रही सराहना

वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों पर डॉक्यूमेंट्री की हो रही सराहना 

वनरक्षक द्वारा भागे हुए कोरोना पॉजीटिव को गिरफतार करने में निभाया भूमिका 

सिवनी। गोंडवाना समय।
मध्यप्रदेश में वन विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम में वन विभाग द्वारा वन सुरक्षा कार्यों के साथ जन सुरक्षा कार्यों पर बनी डॉक्यूमेंट्री को वनरक्षक अर्पित मिश्रा ने आई एफ एस अधिकारी प्रदीप मिश्रा, एच एस मोहन्ता के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। खास बात यह है कि डॉक्यूमेंट्री के लिए सभी वीडियो और फोटो सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से सोशल मीडिया के माध्यम से एकत्रित कर सिवनी में इस फिल्म को तैयार किया गया है जो फेसबुक वाट्सअप ट्विटर पर उपलोड करने के बाद  तेजी से वायरल हो रही इस पहल के लिए विभागीय अमले एवं लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। 

जागरूकता अभियान को भी दर्शाया गया 

डॉक्यूमेंट्री में  वन विभाग द्वारा न केवल शहरों, गांव बल्कि वन क्षेत्रों के आसपास दुर्गम बीहड़ और दूरदराज स्थानों पर रहने वाले लोगों की समस्याओं और परेशानियों मे इस विषम परिस्थितियों में सहायता पहुँचाने और लोगों को जागरूक करने जैसे  महत्वपूर्ण कार्यों को दशार्या गया है

वन विभाग द्वारा प्रदान की सिलाई मशीन से महिलायें कर रही मास्क तैयार 

इसके साथ ही लोगों में  रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाने के लिए विभागीय अमले एवं वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से आवश्यक दवाएं, मास्क फूड पैकेटस, खाद्य, राशन सामग्री, साबुन, सैनिटाइजर वन ग्रामों, गांव के लोगों और वन सुरक्षा श्रमिको में वितरित किये जाने का कार्य निरंतर जारी है। वन विभाग द्वारा दिए गए सिलाई प्रशिक्षण और सिलाई मशीन प्राप्त महिलाएं घरेलू मास्क बनाकर आज प्रदेश में  मास्क की कमी को पूरा करने में विशेष योगदान दे रही हैं। 

अस्थाई क्वॉरेंटाइन सेंटर के लिए वन विश्राम गृह एवं वाहन प्रशासन को सोंपे गए

विषम परिस्थितियों से निपटने लिये आवश्कता अनुसार जगह जगह बांस बल्लियों का वितरण कार्य, अस्थाई क्वॉरेंटाइन सेंटर के लिए वन विश्राम गृह एवं वाहन प्रशासन को सोंपे गए। हजारो की संख्या में वन विभाग के कर्मचारी लॉक डाउन नियमों के दिशानिर्देश पालन के लिए मुस्तेदी से शहर एवं गांव की सीमाओं की चेकपोस्ट की सतत निगरानी,  दिन और रात पेट्रोलिंग कार्य एवं अराजक तत्वों की गिरफ्तारियों में कदम से कदम मिलाकरअदम्य साहस और वीरता के साथ संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इसी क्रम में नरसिंहपुर में वनरक्षक द्वारा भागे हुए कोरोना पॉजीटिव को गिरफतार किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.