Type Here to Get Search Results !

आलोक दुबे बने सिवनी भाजपा अध्यक्ष

आलोक दुबे बने सिवनी भाजपा अध्यक्ष

सिवनी। गोंडवाना समय।
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री  संगठन श्री सुहास भगत ने 24 जिला अध्यक्ष की घोषणा किया है। जिसमें सिवनी जिले से आलोक दुबे को सिवनी जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 
             हम आपको बता दे कि छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, भाजपा के अन्य संगठनों में काम ज्यादा और दिखावा कम करने वाले के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले, राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य करते हुये भाजपा में शीर्ष पदों पर पहुंचे नेताओं व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा से बहुत ही करीबी संबंध रखने वाले सिवनी जिले के शांत स्वभाव के रूप में राजनीति करने वाले आलोक दुबे को सिवनी जिले की भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.