Type Here to Get Search Results !

पायोनियर सीड्स कंपनी ने 100 किसानों को दिया मक्का प्लांटर (सीडड्रिल)

पायोनियर सीड्स कंपनी ने 100 किसानों को दिया मक्का प्लांटर (सीडड्रिल)

मक्का बोवनी करने वाले किसानों की बचेगी लागत और उत्पादन होगा अधिक 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
किसानों के द्वारा सिवनी जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में मक्का की फसल को अधिकतम रकबा पर बोवनी किया जाता है। बीते वर्षों में देखा जाये तो सिवनी जिले में किसानों को मक्का की फसल का अच्छा उत्पादन भी हुआ है।
पायोनियर सीड्स कंपनी द्वारा सिवनी जिले के लगभग 100 किसानों को 3 जून 2020 को मक्का प्लांटर (सीडड्रिल) वितरण किया गया। पायोनियर सीड्स कंपनी अपने गुणवत्ता पूर्वक शंकर मक्का बीज के लिये जानी जाती है तथा विविध कार्यक्रमों के माध्यम से मक्का फसल में ज्यादा उत्पादन प्राप्त करने के लिये किसानों को गांव-गांव जाकर मार्गदर्शन व प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।

पायोनियर कंपनी द्वारा किसानों की उपज बढ़ाये जाने पर किया सराहना 

जिला मुख्यालय सिवनी के ग्राम खैरीटेक में 3 जून 2020 को आयोजित कार्यक्रम में पायोनियर सीड्स कंपनी द्वारा 100 किसानों को मक्का प्लांटर का वितरण किया गया। सिवनी जिले भर से आये किसान बंधुओं को मक्का प्लांटर वितरण के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कृषि उप संचालक श्री एस. के. धुर्वे, श्री नशकरी एवं पायोनियर कंपनी के कृषि विशेषज्ञ श्री संतोष फताटे भी मौजूद रहे। किसानों को मक्का प्लांटर सीडड्रिल वितरण कार्यक्रम के दौरान कृषि उप संचालक श्री एस के धुर्वे ने पायोनियर कंपनी के द्वारा किसानों की उपज बढ़ाये जाने के लिये किये जा रहे प्रयास की सराहना भी किया। 

समय, धन की होगी बचत उत्पादन होगा अधिक 

पायोनियर कंपनी द्वारा सिवनी जिले के 100 किसानों को दिये गये मक्का प्लांटर (सीडड्रिल) से मक्का की बोवनी करने से किसानों को समय की बचत होगी, वहीं दूसरी इसमें धन की बचत भी होगी इसके साथ ही उत्पादन भी अधिक होगा। किसानों को मक्का प्लांटर सीडड्रिल वितरण कार्यक्रम के आयोजन में पायोनियर कंपनी के क्षेत्रिय व्यवस्थापक श्री प्रशांत कदम, श्री महेश गवई, व पायोनियर कंपनी के क्षेत्रिय कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.