Type Here to Get Search Results !

2 कोरोना योद्धाओं को मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के तहत मिले 50-50 लाख

2 कोरोना योद्धाओं को मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के तहत मिले 50-50 लाख 

सिवनी जिले पंचायत सचिव व आशा कार्यकर्ता के परिजनों को मिला योजना का लाभ 

पंचायत महासंघ के आहवान पर सिवनी विधायक ने मुख्यमंत्री से किया था मांग 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
वैश्विक कोरोना वायरस संक्रमण से जिलेवासियों को सुरक्षित रखने की सम्पूर्ण कार्ययोजना के संचालन में जिले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों का अतुलनीय योगदान रहा हैं। जिसमें मैदानी अमले ने भी बिना अपनी परवाह किये दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर कोरोना के विरूद्ध जंग में योद्धा की भूमिका निभाई हैं। जिससे वर्तमान में सिवनी जिला निश्चित रूप से बेहतर स्थिति में हैं।

कलेक्टर डॉ राहूल हरिदास ने आर्थिक सहायता की स्वीकृत

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु सौपे गए दायित्वों का निर्वाहन करते हुए ग्राम पंचायत कन्हरगाँव सचिव श्री भगवान प्रसाद सनोडिया का सड़क दुर्घटना में तथा घंसौर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अनकवाड़ा के ग्राम करहैया की आशा कार्यकर्ता सरस्वती बर्मन की हृदय गति रुकने से आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा इन दोनों योद्धाओं के परिजनों को मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना तहत 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा इन कोरोना योद्धा के बलिदान के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त किया गया है।

बीमा लाभ देने विधायक दिनेश राय ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र 

भारतीय जनता पार्टी के सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने 17 अप्रैल 2020 को ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी सचिव एवं रोजगार सहायक को बीमा सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था।        
         
        जिसके परिपालन में कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ किया जा रहा है। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत कन्हरगांव चैक पोस्ट पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे सचिव श्री भगवत सनोडिया अपना कार्य पूर्ण दिनांक 15 अप्रैल 2020 को कर्र्तव्य स्थल से अपने ग्राम लौटते समय दुघर्टनाग्रस्त हो गये और उनका दु:खद निर्धन हो गया।
         स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के लिये शासन द्वारा 50 लाख रूपये की बीमा सुविधा प्रदान किये जाने हेतु लिये गये नीतिगत निर्णय अनुसार ही कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम में लगे पंचातय सचिव, रोजगार सहायक व अन्य कर्मचारियों को भी उक्त बीमा राशि का लाभ प्रदान कराये जाने का अनुरोध मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से किया था। जिससे कार्यरत कर्मचारियों के साथ दु:खद घटना होने पर उनके परिवारजनों को परिवार के हितार्थ बीमा राशि प्राप्त हो सके।
जिसमें कोरोना वैश्विक महारमारी कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में शासन द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों का पालन कराये जाने हेतु शासकीय/संविदा कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पंचायत स्तर में पदस्थ कर्मचारी सचिव एवं रोजगार सहायकों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में इस महामारी व लॉकडाउन से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गयी है।

पंचायत महांसघ ने मुख्यमंत्री, विधायक, पूर्व व वर्तमान कलेक्टर का माना आभार 

सिवनी ब्लॉक वीर कोरोना योद्धा पंचायत सचिव स्व. भगवत सनोडिया सचिव ग्राम पंचायत कान्हरगांव के पत्नि के नाम 50 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उक्त राशि को स्वीकृत करवाने में सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन का अभूतपूर्व सहयोग रहा। विधायक के द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  को लिखे गए पत्र अनुसार ही पंचायत सचिवों के लिए 50 लाख बीमा राशि के आदेश मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए थे।
सिवनी जिले के समस्त पंचायत सचिव की दुआओं से हमारे मृतक पंचायत सचिव स्व. भगवत जी सनोडिया के परिवार को बीमा का लाभ मिला उक्त कार्य के लिए
          जिसमें गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने तत्काल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर एवं दुरभाष पर चर्चा कर मध्य प्रदेश के समस्त पंचायत सचिवों को कोरोना योद्धा की श्रेणी में लाने का उसी दिन आदेश करवाया था। जिसके तहत म प्र के सिवनी जनपद के स्व भगवत सनोडिया जी के परिवार को 50 लाख रूपये की राशि उनकी पत्नि के खाते में दिए जाने हेतु आदेश जारी किया गया है।
महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव,
जिला अध्यक्ष श्री अजय शर्मा एवं
ब्लाक अध्यक्ष श्री वसंत राय एवं सचिव महासंघ की टीम ने विधायक श्री दिनेश राय को अवगत कराया गया था।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिवनी विधायक के पत्र पर लिये गये निर्णय पर पंचायत सचिव महासंघ के समस्त साथियो ने मध्य प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री एवं हमारे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन, पूर्व कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह अढायच व वर्तमान कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास मध्य प्रदेश के समस्त पंचायत सचिव महासंघ ने आभार व्यक्त किया है। वहीं पंचायत सचिव महासंघ की टीम द्वारा पंचायत के सचिव के हक अधिकारों को लेकर किये जा रह निरंतर प्रयास का भी परिणाम यथार्थ रूप में सामने आया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.