Type Here to Get Search Results !

तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी 

कलेक्टर से शेष किसानों के गेहूं खरीदी एवं अन्य समस्याओं के निराकरण किये जाने की मांग 

सायलो बैग खरीदी केंद्र के रास्ते में खाई जैसे गड्डे खोदकर किसानों ने रोकने का लगाया आरोप 

सिवनी। गोंडवाना समय।
किसानों के अनाज के लिये सायलो बैग सरगापुर खरीदी केंद्र को उसकी क्षमता से अधिक समितियों में गेहूं की खरीदी के अधिकार दे दिए गए। शायलो प्रबंधन की ढुलमुल व्यवस्था की वजह से खरीदी नहीं हो पाई और आनन-फानन में समितियों में खरीदारी चालू की गई।
         
           किसानों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि वहीं जबकि मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं कि किसानों का एक एक दाना खरीदुगां। अब खरीदी की तारीख समाप्त हो गई और किसानों को अपनी साल भर की मेहनत की फसल औने-पौने दाम पर व्यापारियों को बेचना होगा। 
जो 6 समिति की खरीदारी सायलो केंद्र में चल रही थी, उन सभी किसानों की फसल खरीदी से पूर्व ही शायलो बैग सरगापुर के रास्ते में बड़ी-बड़ी खाई खोदकर और पुलिस बल लगाकर किसानों को अपनी उपज लेकर सायलो में नहीं पहुंचने दिया गया।

किसानों ने नुकसान से बचाने के लिए ज्ञापन में ये मांग रखी है 

जिसमें किसानों ने प्रमुख रूप से सायलो में सम्मिलित समितियों के किसानों के माल को शायलो या समिति के माध्यम से खरीदने के लिए खरीदी समय एक सप्ताह बढ़ाया जाए जैसा कि भोपाल जिला में बढ़ाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दूसरी मांग में सायलो से हटाई गई समितियों के किसानों की खरीदारी उनके प्रांगण में की गई है परंतु खरीदी अधिकारी और प्रभारियों के तालमेल की कमी से उक्त किसानों के बिल पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाए हैं।
             इसलिये संबंधित किसानों ने पोर्टल चालू कर बिल दर्ज किया जाने की मांग किया है। समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के पंजीकृत किसानों को मैसेज नहीं आ रहे हैं। सभी को मैसेज जारी किया जाए। इन सभी मांगों को किसानों ने निवेदन स्वरूप रखते हुये कहा है कि किसानों की शेष गेहूं खरीदी के लिए समय बढ़ाने एवं अन्य समस्याओं के निराकरण किया जाये। वहीं किसानों ने यह भी कहा है कि यदि तीन दिन में समस्या हल नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.