Type Here to Get Search Results !

1,039 मृत्य, 82,170 नये मामले, 82.58 राष्ट्रीय रिकवरी दर

1,039 मृत्य, 82,170 नये मामले, 82.58 राष्ट्रीय रिकवरी दर 

चौबीस घंटों के दौरान 74,893 रोगी ठीक हुए 


नई दिल्ली। गोंडवाना समय। 

कोविड के ठीक हुए मामलों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में पांच गुना से भी अधिक हुई। भारत में कोविड के ठीक हुए मामलों की संख्या ने 50 लाख (50,16,520) के कीर्तिमान को भी पीछे छोड़ दिया। रोजाना कोविड के मरीजों के बड़ी संख्?या में ठीक होने से भारत की दैनिक रिकवरी का रुख लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है।


देश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 74,893 रोगी ठीक हुए हैं। भारत में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 90,000 से अधिक रोगी ठीक हो रहे हैं। इस प्रकार मरीजों के ठीक होने का स्तर बहुत ऊंचा है।

राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 82.58 प्रतिशत हो गई 


कोविड के ठीक हुए मामलों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में पांच गुना से भी अधिक हुई है। मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के कारण एक महीने में मरीजों के ठीक होने की संख्या में लगभग 100 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। राष्?ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 82.58 प्रतिशत हो गई है। 15 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश राष्ट्रीय और सबसे अधिक रिकवरी दर दर्शा रहे हैं।

पिछले 11 दिनों में ही 10 लाख मरीज ठीक हुए 


नए रिकवरी हुए 73 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र का इस तालिका में शीर्ष स्थान है क्योंकि राज्य में ठीक हुए नए मामलों की संख्या  13,000 से अधिक रही है। जून, 2020 में 1 लाख मरीज ठीक हुए थे, लेकिन उसके बाद कुल रिकवरी में काफी बढ़ोतरी हुई है। केवल पिछले 11 दिनों में ही 10 लाख मरीज ठीक हुए हैं।

ठीक हुए मामलों में महाराष्ट्र का योगदान सबसे अधिक


यह सराहनीय उपलब्धि केन्द्र के नेतृत्व और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों द्वारा लागू उचित, प्रभावी और सामंजस्यपूर्ण उपायों की प्रभावी श्रृंखला के माध्यम से अर्जित की गई है। उन्नत चिकित्सा बुनियादी ढांचा, मानक उपचार प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और फ्रंटलाइन कार्यकतार्ओं के पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता ने होल आॅफ गवर्नमेंट दृष्टिकोण के तहत इन समग्र प्रयासों में अपना योगदान दिया है। कुल ठीक हुए 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में दर्ज हुए हैं। कुल ठीक हुए मामलों में महाराष्ट्र का योगदान सबसे अधिक है। इसके बाद, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का योगदान है।

79 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों में केन्द्रित


देश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कुल 82,170 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं। ऐसे 79 प्रतिशत नए मामले 10 राज्?यों में केन्द्रित हैं। महाराष्ट्र का इन नए मामलों में 18,000 से अधिक योगदान है। कर्नाटक में नए मामलों की संख्या 9,000 से अधिक है।

36 प्रतिशत मृत्यू महाराष्ट्र में हुई 

पिछले चौबीस घंटों में 1,039 मौत दर्ज हुईं हैं। 84 प्रतिशत नई मौत 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हुईं हैं। कल दर्ज हुई 36 प्रतिशत मौत महाराष्ट्र में हुईं हैं। महाराष्ट्र में कल 380 लोगों ने जानें गंवाई जबकि तमिलनाडु और कर्नाटक में क्रमश: 80 और 79 मौत हुईं। शारीरिक दूरी के मानदंडों के कड़े अनुपालन, हाथों की स्वच्छता और श्वास संबंधी तौर-तरीकों को अपनाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क/ फेस कवर के उपयोग को दोहराया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.