Type Here to Get Search Results !

कोविड-19 के भर्ती मरीजों से मिल रही थी शिकायत तो निरीक्षण पर पहुंंचे सिवनी विधायक दिनेश राय

कोविड-19 के भर्ती मरीजों से मिल रही थी शिकायत तो निरीक्षण पर पहुंंचे सिवनी विधायक दिनेश राय 


सिवनी। गोंडवाना समय।

जिला चिकित्सालय सिवनी के कोविड-19 वार्ड में उपचाररत संक्रमित मरीजों से निरंतर मिल रही शिकायतों के आधार पर 11 सितंबर 2020 दिन शुक्रवार को सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जिला चिकित्सालय सिवनी में स्थित कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण किया गया।


विधायक द्वारा निरीक्षण के दौरान वीडियो फोन के माध्यम से मरीजो से संपर्क कर सभी संक्रमित मरीजों की समस्याओं को सुना।

स्वच्छता, सेनेटाइजेशन व गर्भवती महिलाओं के संबंध में दिये निर्देश 


इसके बाद विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने निरीक्षण के दौरान समस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उपस्थित सीएमएचओ डॉ. के सी मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर, आरएमओ डॉ. सूर्या, डॉ मिथलेश बघेल एवं समस्त स्टाफ को कोविड-19 संक्रमित वार्ड की सम्पूर्ण साफ-सफाई, डॉक्टर्स द्वारा समय-समय पर पर्याप्त जांच करना, वार्ड में अच्छे से सेनेटाइजेशन एवं स्वस्थ्य मरीजो को समय पर डिसचार्ज की पूर्ण सुविधा प्रदान करने के लिये निर्देश दिये। जिला चिकित्सालय में कोविड-19 वार्ड के निरीक्षण के दौरान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा संक्रमित गर्भवती महिलाओ की समय पर डिलेवरी सुनिश्चित करने के अलावा उपचार से संबंधित प्राप्त समस्याओं को पूर्णत: सुदृण करने हेतु निर्देशित किया गया। 

कलेक्टर को समाधान हेतु समस्या से कराया अवगत 


इसके साथ ही श्री दिनेश राय मुनमुन के द्वारा जिला चिकित्सालय सिवनी में ओपीडी सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि मरीजों को किसी भी परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही कलेक्टर को जिला चिकित्सालय से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने की बात कही।

मरीजों को दिये जाने वाले भोजन को देखा


जिला चिकित्सालय में कोविड-19 वार्ड के निरीक्षण के दौरान सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा संक्रमित मरीजों को दिये जाने वाले भोजन को भी देखा। इसके साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार दी जाने वाली सुविधाओं व उपचार को लेकर मौजूद सीएमएचओ, सिविल सर्जन, डॉक्टर्स से चर्चा भी किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.