Type Here to Get Search Results !

शिक्षा विभाग के लिपिक के. जी. सेंगर, छपारा तहसील में वर्षों से है कानून गो व नायब नाजिर

शिक्षा विभाग के लिपिक के. जी. सेंगर, छपारा तहसील में वर्षों से है कानून गो व नायब नाजिर 

सत्ता, सरकारी अधिकारियों का हो जाये गठबंधन तो सब कुछ है संभव 


सिवनी। गोंडवाना समय।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत स्कूलों में शिक्षकों व विभागीय कार्यों में लिपीकीय संंबंधी कार्यों की लेटलतीफी के लिये अधिकारियों या संबंधित स्कूल के प्रमुख से जब भी कोई प्रश्न किया जाता है तो वह उनके द्वारा अधिकांशतय: समय यही दु:खड़ा सुनाया जाता है कि शिक्षा विभाग में लिपिकों की बहुत कमी है, इसलिये विभागीय कार्य प्रभावित होते है। वहीं लिपिकों की कमी होने के बाद भी यदि शिक्षा विभाग अपने स्कूलों के कार्य को प्रभावित करते हुये लिपिक को यदि तहसील कार्यालय में कानून गो व नायब नाजिर का कार्य संभालने के लिये संलग्नीकरण के लिये भेजने के लिये तैयार हो जाये और वेतन मूल पदांकित संस्था से ही देने के लिये भी तैयार रहे तो इससे यही माना जा सकता है कि शिक्षा विभाग में लिपिकों की कोई कमी नहीं है वरन ज्यादा संख्या में है, इसलिये सहयोग करने के लिये अन्य विभागों में संलग्नीकरण के लिये अनुमोदन शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। 

वैत्तनिक व्यवस्था मूल पदांकित संस्था से रहेगी 

राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के एक आदेश में उल्लेखित है कि तहसील कार्यालय छपारा में पूर्व वर्षों से कार्य संपादित कर रहे शिक्षा विभाग कार्यालय प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय हथनापुर जिला सिवनी के लिपिक श्री के जी सेंगर सहायक ग्रेड 2 जिनके द्वारा तहसील छपारा में कानून गो एवं नायब नाजिर का कार्य संपादित किया जा रहा है। संबंधित कर्मचारी की पदस्थापना प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय हथनापुर से स्थानांतरण उपरांत कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छपारा  जिला सिवनी में की गई है। 

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सिवनी के आदेश क्रमांक/3695/स्थापना/2017 दिनांक 30.6.2017 के अनुसार अन्य विभाग में संलग्न कर्मचारियों को मूल पदांकित संस्था में उपस्थिति दिये जाने हेतु किया गया था उक्त कारण से तहसील कार्यालय छपारा का कार्य अत्यंत प्रभावित हो रहा है। तहसील कार्यालय छपारा में लेखा कार्य संबंधी लिपिकीय कर्मचारियों की कमी एवं कार्य आधिक्य को दृष्टिगत रखते हुये श्री के जी सेंगर सहायक गे्रड 2 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छपारा जिला सिवनी को आगामी आदेश पर्यंत कार्यालय छपारा में कार्य संपादित किये जाने हेतु आदेशित किया जाता है। आदेशित कर्मचारी की कर्मचारी की वैत्तनिक व्यवस्था मूल पदांकित संस्था से रहेगी, उक्त आदेश तत्काल से प्रभावशील होगा। 

तहसील छपारा में संलग्नीकरण के तहत कार्य कर रहे संपादित 

हम आपको बता दे कि छपारा तहसील कार्यालय जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा दी गई लिखित में जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय छपारा में श्री के जी सेंगर सहायक ग्रेड 2 की मूल पदस्थापना नहीं है। श्री के जी सेंगर तत्कालीन कलेक्टर सिवनी के अनुमोदन अनुसार, अ.वि.अ.राजस्व लखनादौन के आदेशानुसार तहसील कार्यालय छपारा में संलग्नीकरण के तहत कार्य संपादित कर रहे है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.