Type Here to Get Search Results !

''नेत्रदान संकल्प पत्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता'' में देश में सिवनी ने पाया 10 वां स्थान

 ''नेत्रदान संकल्प पत्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता'' में देश में सिवनी ने पाया 10 वां स्थान 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर सिवनी जिले का सम्मान हुआ। ''नेत्रदान संकल्प पत्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता'' में सिवनी जिले ने पूरे भारतवर्ष में प्रथम दस जिलो में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विश्व दृष्टि दिवस के समापन समारोह जो 8 अक्टूबर 2020 को सायं 5 बजे मुख्य अतिथि श्री नितिन गड़करी केन्द्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रतियोगिता के विजेता 3 प्रांतों एवं 10 जिलों से सर्वाधिक नेत्रदान संकल्पकर्ताओ का सम्मान किया गया।

सिवनी जिले से 6220 संकल्प पत्र भरे गए


उक्त प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारतवर्ष के 741 जिलों में से 679 जिलों ने हिस्सा लिया। जिसमे सिवनी जिले से 6220 संकल्प पत्र भरे गए। इसके साथ सिवनी जिले ने सम्पूर्ण भारतवर्ष में दसवा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 11/10/2020 को सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पवन स्थापक, सक्षम प्रान्त सह सचिव अरविंद दुबे ने सिवनी जिले के सक्षम जिला संयोजक श्री गजानन पंचेश्वर एवं जिला अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल समेत समस्त सक्षम कार्यक्रताओं का सम्मान किया एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।

नेत्रदान के लिये किया अपील 

इसके साथ ही इस दौरान उन्होंने यह अपील किया है कि इसके लिये सभी लोग आगे भी नेत्रदान हेतु आगे आकर मानव सेवा में योगदान देंने में अपनी भूमिका निभाये। जिसमें नितिन चौधरी सक्षम ब्लाक अध्यक्ष सिवनी, रघुनंदन सिंह यादव सक्षम सह सचिव सिवनी, मनोज मर्दन त्रिवेदी, भोजराज मदने, उमेश दुबे, विजय मिश्रा, गोलु भालेकर, सुधीर लुधियाना, भूपेंद्र गौतम, वीरेंद्र डहेरिया, संजय सोनी मौजूद रहे। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.