Type Here to Get Search Results !

सतीश नाग गोंगपा से निष्कासित, 2 पदाधिकारियों पर भी हुई कार्यवाही

सतीश नाग गोंगपा से निष्कासित, 2 पदाधिकारियों पर भी हुई कार्यवाही 


सिवनी। गोंडवाना समय।

कांग्रेस, भाजपा हो या अन्य दलों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हमेशा गलबहियां करते हुये फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिखाते हुये अपनी राष्ट्रीय स्तर पर राजनैतिक पहुंच का प्रचार करने वाले सिवनी जिले के छपारा मुख्यालय के नेता डॉ सतीश नाग को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 6 साल के लिये बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

6 वर्ष के लिये दिखाया गोंगपा से बाहर का रास्ता

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सम्मेलनों में अक्सर राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हमेशा मंच पर सबसे आगे, रैलियों, ज्ञापन के समय प्रेस व पत्रकारों की मौजूदगी दिखते ही हमेशा सबसे आगे रहते हुये दिखाई देते थे। इसके पूर्व में अनेकों मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा डॉ सतीश नाग के द्वारा पार्टी विरोधी कार्यप्रणालियों पर पर्दा डाल दिया जाता था लेकिन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कड़क निर्णय लेते हुये इस बार डॉ सतीश नाग को पार्टी विरोधी गतिविधियों में कार्य करने के मामले उन्हें 6 वर्ष के लिये निष्कासित कर संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।  

सतीश नाग के साथ 2 पदाधिकारियों पर भी गिरी निष्कासन की गाज 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूनम सिंह भार्वे के हस्ताक्षर से जारी निष्कासित पत्र में उन्होंने बताया है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय मीटिंग में राष्ट्री अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश नाग एवं बीरेन्द्र मरावी राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, दुर्गा कुर्राम प्रदेश प्रचार मंत्री द्वारा संगठन विरोधी कार्य करने पर पार्टी से 6 वर्ष के लिये निष्कासित किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.