Type Here to Get Search Results !

गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पेनांजली एवं गोंडवाना समग्र विकास क्रांति संदेश यात्रा निकालकर जन-जन तक पहुुंचायेंगे गोंडवाना का संदेश

गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पेनांजली एवं गोंडवाना समग्र विकास क्रांति संदेश यात्रा निकालकर जन-जन तक पहुुंचायेंगे गोंडवाना का संदेश

28 को तिवरता स्मारक से होगी प्रारंभ 12 जनवरी को अमूरकोट में करेंगे प्रतिस्थापित 

गोंगपा के समस्त पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में यात्रा निकालने भेजा संदेश  


छत्तीसगढ/मध्य प्रदेश। गोंडवाना समय।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरूमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम व राष्ट्रीय महासचिव तिरूमाल श्याम सिंह मरकाम ने राष्ट्रीय कार्यालय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर पत्र लिखकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के समस्त राष्ट्रीय/प्रांतीय/जिला/ब्लॉक/ग्राम पंचायत/स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों को संदेश भेजा है। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं गोंडवाना के अनुशांगिक संगठनों को करेंगे मजबूती 


जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरू. तुलश्वर सिंह मरकाम के आदेशानुसार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय/प्रांतीय/जिला ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है कि वे गोंडवाना गणतंत्र पाट्री के संस्थापक गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पेनांजली एवं गोंडवाना समग्र विकास क्रांति संदेश यात्रा अपने-अपने क्षेत्रों में चलाकर पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम के गोंडवाना के संदेश एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगें। इसके साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं गोंडवाना के अनुशांगिक संगठनों को मजबूत करने के भी निर्देश दिये गये है। 

कार्यक्रम आयोजन की जानकारी भेजना होगा 


राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जिला, ब्लॉक एवं ग्रा. प. स्तर पर गोंडवाना रत्न पेन दादा हीरा सिंह मरकाम जी का पेनांजली व समग्र विकास क्रांति संदेश यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम तय कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रांतीय कार्यलय को सूचित और संबंधित प्रांतीय कार्यलय के द्वारा राष्ट्रीय कार्यलय को उपरोक्त कार्यक्रम की जिलेवार सूचना प्रदान करने की बात कही गई है। 

गोंडवाना समग्र विकास क्रांति संदेश यात्रा का ऐसा होगा कार्यक्रम विवरण 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय/प्रांतीय/जिला ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गोंडवाना गणतंत्र पाट्री के संस्थापक गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पेनांजली एवं गोंडवाना समग्र विकास क्रांति संदेश यात्रा अपने-अपने क्षेत्रों में चलाकर पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम के गोंडवाना के संदेश एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार विवरण पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भेजा गया है। 

दादा हीरा सिंह मरकाम जी याद में की 89 फिट की प्रतिमा के साथ बनेगा भव्य स्मारक 

जिसमें (1) दिनांक 26/11/2020 को सुबह 7.50 से गोंडवाना रत्न पेन दादा हीरा सिंह मरकाम जी के नाम गोंडवाना अंतराष्ट्रीय विश्वविघालय हेतु भूमि पूजन समस्त गोंडवाना महासभा के माध्यम से किया जायेगा, (2) गोंडवाना रत्न पेन दादा हीरा सिंह मरकाम जी का जन्मभूमि ग्राम तिवरता जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ में जहां से दादा जी ने गोंडवाना आंदोलन की शुरूआत की उस पवित्र भूमि जहां दादा जी की समाधि है, उक्त स्थल पर दादा जी का 89 फीट का विशाल स्टेचु व भव्य स्मारक बनाया जाएगा विश्व की प्रथम विशाल स्टेचु होगी, जिसका भूमि पूजन 28/11/2020 को सुबह 10 बजे संपन्न होगा, (3) दिनांक 28/11/2020 को पेनाजंली कलश एवं गोंडवाना समग्र विकास क्रांति संदेश यात्रा का शुभांरभ ग्राम तिवरता स्मारक से समय 10 बजे से प्रारंभ होगा, (4) दिनांक 29/11/2020 को बोर तालाब में गोंडवाना विश्वविघालय का भूमिपूजन 11 बजे किया जायेगा। 

पेनांजली का इस तरह होगा यात्रा मार्ग

तिवरता से डुमरकछार पाली, बेलतरा रतनपुर जुनाशहर रतनपुर मार्ग से कोटा, उसके बाद कोटा से गोबरीपाट करगी तेदुंला पाली-लोरमी, कंतेली, मुंगली, नवागढ़, बेमेतरा, धमधागढ़, खेरागढ़, डोंगरगढ़-से कचारगढ़ दलदलकुही में प्रतिस्थापित किया जायेगा। 

गोंडवाना गणतंत्र गोटूल का उदघाटन

वहीं 30/11/2020 को गोंडवाना रत्न पेन दादा हीरा सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र गोटूल का उदघाटन कार्यक्रम किया जायेगा। तय कार्यक्रम अनुसार 30/11/2020 को पेनांजली कलश एवं गोंडवाना समग्र विकास क्रांति संदेश यात्रा म.प्र. महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलावार प्रारंभ किया जायेगा। यह यात्रा 12 जनवरी 2021 को अमूरकोट पहुंचेगी व प्रतिस्थापित किया जायेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.