Type Here to Get Search Results !

सोशल वर्कर्स संगठन ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

सोशल वर्कर्स संगठन ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण 


सिवनी। गोंडवाना समय।

बढ़ती ठंड को देखते हुए सोशल वर्कर्स संगठन ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। फुटपाथ, गलियों में रोजाना अपनी जिंदगी बिताने वाले निर्धन, नि:शक्त, विकलांगो को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण को लोगों ने सराहनीय कदम बताया। कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। 

साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते है


एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते है। असहायो पर सबकी दया नहीं होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है, वही इस तरह के पुण्य के कार्य करते हैं। सोशल वर्कर्स संगठन ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। बताया कि इन दिनों भीषण ठंड के पड़ने के कारण निर्धन असहायों को राहत दिलाने की मंशा से सोशल वर्कर्स संगठन ने निजी प्रयासों से कम्बल का वितरण किया। जिससे निर्धनों को राहत मिल सके।

ये रहे मौजूद 


सोशल वर्कर्स संगठन संचालक रोहित सनोडिया, अध्यक्ष राज साहू, सचिव मुस्कान नाविक, संरक्षक आकाश सनोडिया जिला प्रभारी शिवम बघेल, अरशद खान, शिवांगी नाविक, चित्रांशु श्रीवास्तव, गोपाल सनोडिया, सहायक जिला प्रभारी नरेन्द्र प्रजापति व अन्य साथीगण ने अपनी सहभागिता दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.