Type Here to Get Search Results !

वेयर हाउस से रिजेक्ट कर अनावश्यक वापस की जा रही धान

वेयर हाउस से रिजेक्ट कर अनावश्यक वापस की जा रही धान

सहकारी समितियॉ व खरीदी प्रभारी भी हो रहे अनावश्यक परेशान




सिवनी। गोंडवाना समय। 

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में सम्पूर्ण धान खरीदी का कार्य वर्तमान में सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु जिले में 101 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए है, वर्तमान में खरीदी केंद्रों भोमा, मेहरा पिपरिया, धोबीसर्रा, चक्की खमरिया, दारासीकला, डिवटी, छुई में खरीदी गई धान का परिवहन कराया गया तब गोदाम स्तर पर उपलब्ध सर्वेयर द्वारा धान को चमक विहीन बताकर भरे धान के ट्रको को समिति भोमा, मेहरा पिपरिया, धोबीसर्रा, चक्की खमरिया, दारासीकला, डिवटी, छुई द्वारा प्रेषित धान को नरेला गोदाम से रिजेक्ट कर वापस कर दिया गया। 

धान वापस आने पर किसान हो रहे आक्रोशित 

गोदाम से धान रिजेक्ट कर वापस कर देने के कारण खरीदी केंद्र प्रभारी अनावश्यक परेशान हो रहे है। इसके साथ ही जिन विक्रेता किसानों की धान ट्रको में परिवहन कर भेजी गई थी, उन किसानों को जब खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा धान खरीदी स्थल पर वापस आने के उपरांत किसानों को बुलाकर वापस ले जाने को कहा तो किसान आक्रोशित होकर खरीदी प्रभारी व समिति कर्मचारियों से अभद्रता पर उतारू हो गए।

समिति प्रभारी व कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त 

किसानों व खरीदी केंद्र प्रभारी व समिति कर्मचारियों व किसानों के बीच विवादास्पद स्थिति बनने के कारण खरीदी प्रभारी व कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। म.प्र.सहकारिता कर्मचारी महासंघ जिला सिवनी के जिलाध्यक्ष श्री वंशीलाल ठाकुर व संघ के अन्य पदाधिकारियों ने कलेक्टर सिवनी को पत्र लिखकर वास्तविकता से अवगत कराते हुए बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम सिवनी द्वारा वर्तमान में गोदाम स्तर पर खरीदी हेतु ही सर्वेयर नियुक्त किये है। 

सर्वेयर अपनी ओर से अधिकृत नहीं किया है

समिति स्तर पर खरीदी हेतु आपूर्ति निगम द्वारा कोई भी सर्वेयर अपनी और से अधिकृत नही किया है। इसके साथ ही लेख पत्र में यह माँग की है कि तत्काल नागरिक आपूर्ति निगम सिवनी द्वारा भरे धान के ट्रकों को जो वापस किये जाने का चलन वर्तमान में प्रारम्भ में किया है, उस पर तत्काल अंकुश लगाया जाये, अन्यथा की स्थिति में धान खरीदी में तमाम प्रकार के व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बन सकती है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.