Type Here to Get Search Results !

धान की खरीदी पिछले वर्ष के रेशो अनुसार किये जाने मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

धान की खरीदी पिछले वर्ष के रेशो अनुसार किये जाने मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश 

केवलारी विधायक राकेश पाल की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

विधानसभा क्षेत्र केवलारी विधायक श्री राकेश पाल सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर की धान खरीदी के रेसों को बढ़ाने की मांग किया एवं मुख्यमंत्री के ससुर स्व. श्री भगवान दास मसानी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। विधानसभा क्षेत्र केवलारी विधायक श्री राकेश पाल सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से उनके गोंदिया प्रवास पर सौजन्य भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर एवं श्रीमती साधना सिंह चौहान के पिता जी  स्वर्गीय श्री भगवान दास जी मसानी को  श्रद्धांजलि समर्पित की। 

मुख्य सचिव व खाद्व संचालक को मुख्यमंत्री को दिये निर्देश 


वहीं दोपहर की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सिवनी जिले की धान खरीदी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर मुख्य सचिव इकबाल सिंह वैस को एवं खाद्य संचालक श्री तरुण कुमार पिथोड़े को सख्त निर्देश दिया की पिछले वर्ष में धान की खरीदी का जो रेसो रहा है, उसी  रेसो में धान खरीदी की जाएगी। उससे कम किसी भी जगह में खरीदी कम नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं खाद्य संचालक को आदेशित किया है। 

किसानहित में विधायक की प्रशंसनीय पहल 


सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा में भी धान की खरीदी का रेसो सिंचित या असिंचित भूमि का प्रति क्विंटल किसी भी स्थिति में पिछले वर्ष से कम नहीं होगा। केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राकेश पाल सिंह के द्वारा किसानहित में उक्त प्रयास प्रशंसनीय है। इस दौरान बालाघाट सिवनी लोकसभा विस्तारक श्री नवल श्रीवास्तव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री मुनिया टांक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री राम ठाकुर, सिवनी नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश त्रिवेदी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.