Type Here to Get Search Results !

नान विभाग करें सर्वेयर की व्यवस्था तब ही की जायेगी खरीदी

नान विभाग करें सर्वेयर की व्यवस्था तब ही की जायेगी खरीदी


सिवनी। गोंडवाना समय। 

वर्तमान में खरीफ उपार्जन वर्ष 2020-21 के तहत धान उपार्जन का कार्य किया किया जा रहा है। इसी के तहत जिले की सहकारी समितियों द्वारा उपार्जित लगभग 5000 क्विंटल धान का परिवहन दिनाँक 02/12/2020 से प्रारंभ किया गया था।
    इसी के तहत नान व वेयर हाउस कॉपोर्रेशन द्वारा गोदाम स्तर पर अधिकृत सर्वेयरों द्वारा लगभग 35-40 ट्रक परिवहन के दौरान रिजेक्ट करते हुए वापस खरीदी केंद्रों को पहुँचाये गये। जिससे खरीदी से जुड़े कर्मचारियों व किसानों के मध्य विवादस्पद स्थिति निर्मित हो गई थी।
    म.प्र. सहकारी कर्मचारी महासंघ सिवनी के जिलाध्यक्ष श्री वंशीलाल ठाकुर द्वारा बताया गया कि आज लगभग 100 सहकारिता कर्मचारियों की आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा प्रत्येक खरीदी केंद्रों में सर्वेयरों की व्यवस्था नहीं की जाती तब तक जिले के किसी भी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य नही  किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.