Type Here to Get Search Results !

जगदीश महावी बने नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ मध्य प्रदेश के धार जिलाध्यक्ष

जगदीश महावी बने नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ मध्य प्रदेश के धार जिलाध्यक्ष


धार। गोंडवाना समय।

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ समिति भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त जिलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सक्सेना एवं प्रदेश कमेटी की अनुशंसा एवं सम्भागाध्यक्ष श्री गजेंद्र माहेश्वरी, प्रभुलाल पाटीदार, राजकुमार ठाकुर की सहमति पर इंदौर संभाग के धार जिले की मध्य प्रदेश नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ भोपाल के धार जिले की कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। जिसमें सवार्नुमति से श्री जगदीश महावी सहायक ग्रेड-1 नगर परिषद बदनावर को धार जिलाध्यक्ष, श्री यूसूफ खान को सहायक ग्रेड 2 नगर पालिका धार को जिला उपाध्यक्ष एवं श्री मनोज भावसार सहायक ग्रेड-2 नगर परिषद धरमपुरी को जिला सचिव पद मनोनीत किया गया।  

सदस्यता अभियान व लिपिक वर्ग के अधिकारों के लिये करेंगे संघर्ष 

धार जिला कार्यकारिणी घोषित होने पर जिले, संभाग, प्रदेश के समस्त लिपिक साथियो द्वारा हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। उपरोक्त नियक्ति होने पर नवमनोनित पदाधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ भोपाल के समिति सदस्यों का आभार माना। मध्य प्रदेश समिति रजिस्टर्ड होकर जल्द ही धार जिले की समस्त तहसील स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार कर सदस्यता अभियान चलाकर संघ को मजबूत बनाने की अग्रसर होगी। साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश नगरीय निकायों के लिपिकिय वर्ग को ग श्रेणी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद पर पदोनत्ति हेतु वंचित करने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद पर केडर में लिए जाने हेतु प्रदेश कमिटी के मार्गदर्शन में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इसके साथ ही समय समय पर नगरीय निकाय के लिपिक वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.