Type Here to Get Search Results !

फसल को अमानक बताकर किसानों की उपज को किया जा रहा रिजेक्ट

फसल को अमानक बताकर किसानों की उपज को किया जा रहा रिजेक्ट

किसानों की परेशानी पर बरघाट विधायक ने दी चेतावनी




सिवनी। गोंडवाना समय। 

विधानसभा क्षेत्र बरघाट के विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया ने धान और मक्का खरीदी में हो रही अनियमितताएॅ और किसानों को आ रही परेशानी को लेकर भारी नाराजगी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा  िवर्तमान में पूरे देश और जिले में किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलित है। उसके बाद भी जिला प्रशासन किसानों की परेशानी को लेकर जरा सा भी चिंतित नहीं नजर आ रहा है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील द्वारा जारी विज्ञप्ति में बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया ने कहा कि किसान कोई फेक्ट्री नहीं चला रहा है वह जमीन पर अपनी उपज ऊगा रहा है।

किसानों को परेशान किया तो बात सड़को पर बडे आंदोलनो के साथ होगी

कांग्रेस सरकार के समय भी किसानों का एक-एक दाना खरीदा गया था। फसल को अमानक स्तर की बताकर किसानों की उपज को रिजेक्ट किया जा रहा है। किसानों को अपनी उपज बेचने में बहुत ज्यादा परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है बार-बार बोलने के बाद प्रशासन के लोग किसानों को परेशान कर रहे है, पानी सर के उपर से जा रहा है यदि प्रशासन ने इस तरह से किसानों को परेशान किया तो मैं चेतावनी देता हॅू कि, बात सड़को पर बडेÞ आंदोलनो के साथ होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.