Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को कहा केवलारी विधानसभा क्षेत्र की धान खरीदी व परिवहन में नहीं आनी चाहिये कोई दिक्कत व परेशानी

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को कहा केवलारी विधानसभा क्षेत्र की धान खरीदी व परिवहन में नहीं आनी चाहिये कोई दिक्कत व परेशानी

अन्नदाताओं द्वारा पैदा किए गए धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए

केवलारी विधायक राकेश पाल की मुख्यमंत्री से हुई विस्तार से चर्चा 




सिवनी। गोंडवाना समय। 

केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर धान खरीदी एव भीमगढ़ सुनवारा पुल के निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा किया। केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राकेश पाल सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। क्षेत्र की जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी की देव तुल्य कार्यकर्ता बंधु किसी भी प्रकार की आप अपने क्षेत्रीय विधायक के प्रति मन में कोई भी भ्रम ना पाले उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रति समग्र विकास के लिए निस्वार्थ भाव से वे दृढ़ संकल्पित हैं। 

किसान बंधुओं के द्वारा उनके खून पसीने से उगाई गई धान बेचने को लेकर मुख्यमंत्री से की चर्चा 


वे किसान भाइयों की पीड़ा को बहुत अच्छे से जानते समझते हैं और केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अन्नदाताओं की पीड़ा को समझते हुए धान खरीदी के विषय पर विस्तार से चर्चा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से पर्याप्त समय लेकर किसान बंधुओं के द्वारा उनके खून पसीने से उगाई गई धान की फसल के संबंध में खरीदी से होने वाली दिक्कत के संबंध में प्रमुख सचिव कृषि विभाग से चर्चा किया। चर्चा उपरांत प्रमुख सचिव कृषि विभाग ओर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिवनी कलेक्टर को निर्देशित किया गया कि सिवनी जिले एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र की धान खरीदी एवं उसके परिवहन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत एवं परेशानी नहीं आनी चाहिए एवं अन्नदाताओं द्वारा पैदा किए गए धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए, ऐसा आदेश एवं निर्देश प्रदेश की मुख्यमंत्री ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक के आग्रह पर किया। 

धनौरा में कॉलेज जल्द बनाने की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया 


विधायक श्री राकेश पाल ने भीमगढ़ पुल एवं सुनवारा पुल के निर्माण को लेकर भी चर्चा किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा संंबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा किया उन्होंने यह भी कहा पुलों का निर्माण दोबारा नये टेंडर डालकर जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। इसके अलावा केवलारी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विकास खंड धनोरा में महाविद्यालय को खोले जाने का विषय भी मुख्यमंत्री विधायक ने रखा जिसमें मुख्यमंत्री ने बहुत जल्द धनोरा में कालेज बनाने की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।

किसानों के खेतों में सिंचाई के लिये बताई योजनाएं 

इसके साथ ही विजना पिकअप बियर से क्षेत्र सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो जाएगी। जल्द निर्माण हेतु भी मुख्यमंत्री से विधायक द्वारा आग्रह किया गया। इस विषय पर विधायक ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव से विस्तृत रूप से चर्चा की है इसके साथ-साथ ही जिला छिंदवाड़ा में बने माचागोरा बांध के पानी को जिला सिवनी की आने वाली नहरो का विस्तारीकरण करके शेष बचे गांव चीजबंद जलाशय बम्होड़ी, सागर जलाशय और सुनहेरा जलाशय में पानी गिराकर खरीफ की फसल में पानी पहुंचाने हेतु भी योजना विधायक द्वारा बनवाई गई। जिससे भोमा, कान्हीवाड़ा क्षेत्र की लगभग 12000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की व्यवस्था हो जाएगी। इसके लिए प्रमुख सचिव ने योजना का परीक्षण कराने के आदेश जारी करने का आश्वासन भी दिए। इस विषय पर मुख्यमंत्री से भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के दफ्तर में सिवनी जिला की केवलारी विधानसभा के विभिन्न विषयों पर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से विभिन्न कार्य योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.