Type Here to Get Search Results !

आमागढ़ सोसायटी में लगा दिया था ताला, धान खरीदी नहीं होने से थे नाराज

आमागढ़ सोसायटी में लगा दिया था ताला, धान खरीदी नहीं होने से थे नाराज 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

धान विगत 1 माह से आमागढ़ स्थित खरीदी केन्द्र में प्रशासन सोसायटी ग्राम सभा के सदस्यों की कोई भी बात को अनसूनी कर मनमानी करते हुए आज तक खरीदी प्रारंभ नहीं की गयी है। जबकि ग्राम वासियों द्वारा संबंधित खरीदी केन्द्र आमागढ़ पुलिस थाना अरी, अनुविभागीय अधिकारी बरघाट, जिला खाद्य अधिकारी सिवनी, जिला कलेक्टर सिवनी, मुख्यमंत्री हेल्प लाईन 181 से शिकायत कर थक चुके है।
         परिणाम आज भी खरीदी कार्य प्रारंभ नही हुई। किसान की फसल नही बिकने के दायरे में आते जा रहा है। जबकि परिवार पर कर्ज के कारण रोजगार सब से बंचित हो गये है। समस्त ग्राम वासियों शुक्रवार को ग्राम के देवी मंदिर में बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया था कि जब तक जिम्मेदार खरीदी कार्य की पूर्ण तैयारी कर ग्राम सभा को लिखित पत्र नहीं देते है तब तक सेवा सहकारी मर्यादित समिति आमागढ़ में ताला तगाया जा रहा है जिसे लिखित संतुष्टी पश्चात ही खोला जायेगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.