Type Here to Get Search Results !

गुलाम कादिर खान ने सिवनी जिले को किया गौरवान्वित

गुलाम कादिर खान ने सिवनी जिले को किया गौरवान्वित 

शारीरिक शिक्षा विभाग से शोध पूर्ण करने पर पीएचडी की मिली उपाधि


सिवनी। गोंडवाना समय। 

महात्मा गॉधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट, सतना के शारीरिक शिक्षा विभाग से शोध कार्य पूर्ण करने पर श्री गुलाम कादिर खान सिवनी म.प्र. को 1 दिसंबर 2020 को पी.एच.डी. उपाधि प्रदान की गई। श्री गुलाम कादिर खान के शोध कार्य का शीर्षक ''ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित शासकीय एवं आषासकीय महाविद्यालयों में खेल सुविधाओं का अध्ययन'' (म.प्र.के सिवनी जिले के विषेष संदर्भ में) है। निरंतर लगन और मेहनत से इन्होंने अपना शोध कार्य डॉ नन्दलाल मिश्र प्रोफेसर (म.गॉ.ग्रा.वि.चित्रकूट,सतना) के निर्देशन एवं डॉ आर के यादव संचालक शा. शि. वि. रा. दु. वि. वि. जबलपुर तथा डॉ हर्ष कुमार यादव विभागाध्यक्ष शा. शि. वि. उरैया इटावा (उ.प्र.) के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया। 

    इस शोध उपाधि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.सी. गौतम एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, शोध निर्देशक तथा विश्वविद्यालय परिवार ने श्री गुलाम कादिर खान को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया की इस शोध कार्य को पूर्ण करके में उनके गुरू का मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं पत्नी श्रीमती अफसाना खान का सतत सहयोग, बच्चों का स्नेह तथा ईस्ट मित्रों, माता जी की दुआएं, भाईयों का विशेष सहयोग रहा है। सभी शुभचिंतकों ने श्री गुलाम कादिर खान को पी.एच.डी. उपाधि अवार्ड होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.