Type Here to Get Search Results !

ग्राम बिरलई के पटेलपुरा में पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्राम वासियों ने धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह का माना आभार

ग्राम बिरलई के पटेलपुरा में पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्राम वासियों ने धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह का माना आभार


ब्यूरो चीफ-मोहन मोरी, 9977979099
धार/कुक्षी। गोंडवाना समय।

कुक्षी क्षेत्र के ग्राम पटेल पुरा में पुलिया निर्माण नहीं होने से ग्राम वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं अधिकांश डिलीवरी घरों में ही होती थी, बीमार होने पर कंधे में बिठाकर सड़क निर्माण मार्ग तक लाया जाता था। बिरलई के पटेल पुरा में कई वर्षों से पुलिया निर्माण को लेकर ग्राम वासियों द्वारा मांग की जाती रही है, बीते कई वर्षों से ग्राम वासियों द्वारा प्रशासन से गुहार भी लगाई जा चुकी है।

6 नदी नालों में पुलिया निर्माण कार्यों की स्वीकृति 

धार जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने ग्राम वासियों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में 6 नदी नालों में पुलिया निर्माण कार्यों के लिए 445.36 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। इन्हीं कार्यों में रामपुरा के पास ग्राम बिरलई को भी शामिल किया गया है। इस कार्य को लेकर एक करोड़ 47 लाख रुपए की स्वीकृति धार जिला धार जिला कलेक्टर द्वारा दी गई है। 

ग्रामीणों ने कलेक्टर का आभार व्यक्त 

जिस पर ग्राम वासियों ने धार जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया है। ग्राम की जानकी बाई पति सोमला ने बताया कि पुलिया निर्माण नहीं होने के कारण हम सभी काफी परेशान रहते थे यहां पर पूरे 12 माह पानी भरा हुआ रहता था। जिसमें स्कूल के बच्चे को स्कूल जाने एवं बीमार होने पर कंधे में बैठा कर नदी पार कराना पड़ती थी। पुलिया निर्माण कार्य से हम ग्राम वासियों की समस्याओं का निराकरण हो जाएगा वही गांव के मोतीसिंह, अंबाराम जमरा,  रायसिंह आदि ग्राम वासियों ने धार जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है। 

दैनिक गोंडवाना समय ने प्रमुखता से उठाया था समस्या 


वहीं ग्रामीणों व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों की समस्या को दैनिक गोंड़वाना समय ने 3 दिसम्बर 2020 को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिस पर ग्रामीणों की समस्या को धार कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह ने संज्ञान में लिया ओर पुलिया निर्माण की स्वीकृति दे दी है। 

स्वास्थ्य कर्मियों को भी नहीं होगी परेशानी 

स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी के बीएमओ डॉ. अभिषेक रावत ने धार जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत दिनों स्वास्थ्य कार्यकर्ता नदी पार करते हुए, अपने कर्तव्य का पालन कर रही हैं, समाचार पत्रों में समाचार  प्रकाशन होते ही कलेक्टर साहब ने कार्य की स्वीकृति की जिससे अब स्वास्थ्य कर्मियों को भी निर्माण कार्य के बाद गांव में आवागमन में परेशानी नहीं होगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.