Type Here to Get Search Results !

भैरोगंज उपनगरी में हुआ नगर अध्यक्ष संजय सोनी (पप्पू) का भव्य स्वागत

भैरोगंज उपनगरी में हुआ नगर अध्यक्ष संजय सोनी (पप्पू) का भव्य स्वागत


सिवनी। गोंडवाना समय। 

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय सोनी को 4 दिसंबर दिन शुक्रवार को शाम 7 बजे भैरोगंज चौक में आतिशबाजी ढोल बाजे पुष्पहारों से हुआ स्वागत किया गया। भैरोगंज चौक में समस्त व्यापारियों और सम्मानीय जनों से मुलाकात करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष संजय सोनी द्वारा मास्क वितरित किए गए, वहीं काल भैरव मंदिर में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया गया इसके पश्चात राजेश उपाध्याय के निवास पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यकतार्ओं को प्रोत्साहन हेतु उद्गार व्यक्त किए


सर्वप्रथम संजय सोनी का भैरोगंज उपनगरी के वरिष्ठ श्री ओम प्रकाश तिवारी, श्री राजेश उपाध्याय, श्रीमती संगीता उपाध्याय द्वारा अभिवादन कर स्वागत किया। निरंजन मिश्रा द्वारा क्रमश: अध्यक्ष का स्वागत करवाया गया। इसके पश्चात ओमप्रकाश तिवारी ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुये भाजपा के विचारों से अवगत कराया तत्पश्चात ज्ञानचंद सनोडिया ने अपनी बात रखते हुये संदेश दिया। वहीं विनोद सोनी विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने भाजपा के वरिष्ठों द्वारा किए गए कार्य व पार्टी के समर्पण की भावना आगामी होने वाले प्रशिक्षण में छोटे-छोटे कार्यकतार्ओं को जोड़ने का प्रयास करना।
        वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में छोटे कार्यकतार्ओं को प्रोत्साहन हेतु उद्गार व्यक्त किए गये। राजेश उपाध्याय ने भैरोगंज उपनगरी के वरिष्ठ और पुराने कार्यकतार्ओं के अपने योगदान के बारे में चर्चा किया, नए कार्यकतार्ओं को जानकारी प्रदान किया। वहीं निरंजन मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अल्पाहार की व्यवस्था कार्यक्रम संयोजक अनूप मिश्रा द्वारा की गई। वहीं भाजपा नगर अयक्ष संजय सोनी अध्यक्ष का साल श्रीफल से स्वागत अनूप मिश्रा के निवास में किया गया। निरंजन मिश्रा एवं संजय शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मंच संचालन किया गया। 

स्वागत कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 


इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों सहित श्रीमती वंदना वर्वे, वार्ड पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पंकज विसेन, अजय बाबा पांडे, दीपक ठाकुर, चंचल काका, आशीष माना ठाकुर, दीपू कनौजिया, अंशुल चौरसिया, निशांत भारद्वाज, गौरी ठाकुर, सुदेश अवधवाल, राजू यादव, अनित पटवा, सत्येंद्र यादव, आकाश सराठे, गोलू अहरवार सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम के संयोजक अनूप मिश्रा, रवि भांगरे, भुवनेश कुल्हाड़े  शुभम राजपूत, संजय शर्मा, ज्योति राजपूत, मांगीलाल भांगरे, सुजल मिश्रा, गोलू कुशवाह, सुमित कुशवाहा, प्रकाश ठाकुर एवं महामाया वार्ड पृथ्वीराज चौहान वार्ड के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.